विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड का सबसे बड़ा फोटो फेयर छह अप्रैल से, धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन ने लांच किया पोस्टर

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 20 Mar 2023 10:40 AM (IST)

झारखंड का सबसे बड़ा फोटो फेयर 6 से 8 अप्रैल तक खेलगांव रांची में आयोजित होगा। चौथे झारखंड इमेजिंग एक्सपो ...और पढ़ें

झारखंड इमेजिंग एक्सपो का पोस्टर सरायढेला में लांच
झारखंड इमेजिंग एक्सपो का पोस्टर सरायढेला में लांच

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड का सबसे बड़ा फोटो फेयर 6 से 8 अप्रैल तक खेलगांव रांची में होगा। चौथे झारखंड इमेजिंग एक्सपो में झारखंड, बंगाल, ओडिशा, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश से लगभग 10 हजार फोटोग्राफर हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। एसोसिएशन ने चौथे झारखंड इमेजिंग एक्सपो का पोस्टर सरायढेला में लांच किया।

फोटोग्राफर को आगे बढ़ाने का अनूठा कार्यक्रम

धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड जिला के तमाम फोटोग्राफर छह से आठ अप्रैल को रांची के खेलगांव में शिरकत करेंगे। संस्था के सचिव मनीष शाह ने बताया कि झारखंड के फोटोग्राफर टेक्नोलॉजी के मामले में अन्य राज्य से पीछे न रहे इसलिए उनके खातिर इस प्रकार का आयोजन होना जरूरी है l चौथे झारखंड इमेजिंग एक्सपो में लगभग 10 से 12 हजार फोटोग्राफर और झारखंड के अलावा बंगाल, ओडिशा, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से पहुंच रहे हैं।

फोटोग्राफरों के लिए एक बेहतर मंच

झारखंड इमेजिंग एक्सपो 2023 का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। झारखंड फोटोग्राफीक एसोसिएशन सेंट्रल के तमाम पदाधिकारी एवं रांची के वरीय फोटोग्राफर रांची जेपीएफ अध्यक्ष शिव राम गुप्ता भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर जेपीएसी की ओर से आयोजित चौथा फोटो वीडियो एक्सपो फोटोग्राफरों के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म साबित होगा। जेपीएसी की तारीफ करते हुए कहा कि फोटोग्राफरों का इस संगठन ने फोटोग्राफरों को एक सूत्र व एक मंच पर लाकर बड़ा काम किया है।

कार्यक्रम में कई गणमान्‍यों ने दर्ज कराई उपस्थिति

उन्होंने कहा फोटोग्राफी एक ऐसा हुनर है जो बगैर शब्दों की कहानी तस्वीर के माध्यम से बताता है। पोस्टर लांच कार्यक्रम में प्रकाश कुमार, मोहन देव, सुभाष सरावगी, रत्नेश कुमार, रंजीत कुमार गुप्ता, साजिद खान, सुबोध महाराज, सुभाष रजक, अनिल कुमार गुप्ता, दीपू कुमार, सूरज रवानी, दीपू दमन झा, रंजीत जायसवाल, अभिजीत भट्टाचार्य, मनोज राठौर, संजय कुमार, मंतोष लाल एवं धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के सभी उपस्थित थे।

चौथे झारखंड इमेजिंग एक्सपो का मुख्य आकर्षण

  •  दैनिक फोटोग्राफी कार्यशाला।
  •  फ्री कैमरा चेकअप।
  •  दैनिक फैशन शो।
  •  प्रतिदिन निश्शुल्क बस सेवा रांची स्टेशन एवं बस स्टॉप से ​​कार्यक्रम स्थल तक।
  •  झारखंड इमेजिंग एक्सपो फैशन वीक 2023।
  •  फोटोग्राफी प्रतियोगिता।