कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी में दिखी झारखंडी कलाकृति
धनबाद कबाड़ से जुगाड़ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर निगम ने नौ से 15 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें जिलेभर से प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
धनबाद : कबाड़ से जुगाड़ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर निगम ने नौ से 15 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें जिलेभर से प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें से चुनिदा चित्रकला, मूर्ति निर्माण एवं कलाकृतियों की प्रदर्शनी बाबूडीह के विवाह भवन में मंगलवार को लगाई गई। इसमें बेकार की चीजों से बनी एक से बढ़कर एक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। प्रभु श्री राम, भगवान बिरसा मुंडा, किसान, छऊ नृत्य करतीं युवतियां आदि आकर्षण का केंद्र बने। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने इसका अवलोकन किया। इस अवसर पर श्रेष्ठ कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया था।
कार्यक्रम के संयोजक सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश और कार्यक्रम पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के मद्देनजर आयोजित की गई। लोगों को कबाड़ के उपयोग की जानकारी दी गई। प्रतियोगिता का परिणाम
- चित्रकला : आयशा पंडा प्रथम, आशीष राज द्वितीय एवं अखलाकुर रहमान तृतीय।
- निबंध : श्वेता कुमारी प्रथम, श्रुति सुमन द्वितीय एवं आंचल तृतीय।
- कविता : आयुष कुमार प्रथम, देवेंद्र वर्मा द्वितीय एवं रोशन तृतीय।
- गाना : रंजीत कुमार प्रथम, आयुष कुमार वर्मा द्वितीय।
- कबाड़ से जुगाड़ : विनीता मंडल प्रथम, आदित्य सिंह द्वितीय एवं अर्जुन राम पाल तृतीय।