विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड: पूर्व केंद्रीय मंत्री के बॉडीगार्ड रह चुके रिटायर्ड ASI पर ACB का शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत

By Niraj DubeyEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Tue, 03 Mar 2026 09:26 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2026 10:12 AM (IST)

Dhanbad News: झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने धनबाद में रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह को आय से अधिक संपत्ति के ...और पढ़ें

गिरफ्तारी के बाद एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती लालेश्वर सिंह। (फोटो जागरण)

गिरफ्तारी के बाद एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती लालेश्वर सिंह। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार।

  2. पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता वर्मा के बॉडीगार्ड रह चुके हैं सिंह।

  3. गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डिजिटल डेस्क, धनबाद। झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में रिटायर्ड जमादार (ASI लालेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। लालेश्वर सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता वर्मा (Rita Verma) के बॉडीगार्ड रह चुके हैं।

एसीबी में सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। इसी सिलसिले में उनकी गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बाद उनका बीपी बढ़ गया, जिसके कारण एहतियातन उन्हें एसएनएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

धनबाद एसीबी की टीम ने लालेश्वर सिंह के खिलाफ कार्रवाई सोमवार देर रात की गई। धनबाद स्थित उनके आवास को घेर लिया। इसके बाद गिरफ्तारी की। इस संबंध में एसीबी धनबाद थाना कांड संख्या 01/23, दिनांक 04 जनवरी 2023 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के क्रम में अभियुक्त के विरुद्ध आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर 2 मार्च 2026 को उनके हीरापुर स्थित आवास से विधिवत गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त सरायढेला थाना क्षेत्र के पुराने कोल बोर्ड कालोनी, हीरापुर के निवासी हैं। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है तथा संपत्ति से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।