झरिया के युवक ने दिल्ली में लगाई फांसी
जासं, झरिया : नीचे कुल्ही में रहनेवाले जागेश्वर शर्मा के 28 वर्षीय चालक पुत्र सुरेश शर्मा ने
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 08:22 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 08:22 PM (IST)
जासं, झरिया : नीचे कुल्ही में रहनेवाले जागेश्वर शर्मा के 28 वर्षीय चालक पुत्र सुरेश शर्मा ने दिल्ली में फांसी लगा ली। सुरेश अविवाहित था।अपने एक भाई के साथ दिल्ली में टैक्सी चलाता था। पोस्टमार्टम के बाद सुरेश का शव मंगलवार को नीचे कुल्ही आवास आया। पिता जागेश्वर, मां, भाई व बहन रो रोकर बेहाल हो गये। शाम में शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने किया। बताते हैं कि चार-पांच साल से सुरेश दिल्ली में ही भाई के पास रहकर टैक्सी चला रहा था। मृतक के दो और भाई व एक बहन है। सुरेश के आत्महत्या करने का कारण परिवार के लोग भी नहीं जान पाये हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें