Move to Jagran APP

आखिर कब होगा झरिया राजा तालाब का सौंदर्यीकरण?

झरिया झरिया का ऐतिहासिक राजा तालाब अपनी दयनीय अवस्था को लेकर दिनोंदिन काफी प्रदूषित होता जा रहा है। तालाब के चारों ओर जलकुंभी फैला हुआ है। पानी काला हो चुका है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 05:10 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 05:10 PM (IST)
आखिर कब होगा झरिया राजा तालाब का सौंदर्यीकरण?
आखिर कब होगा झरिया राजा तालाब का सौंदर्यीकरण?

झरिया : झरिया का ऐतिहासिक राजा तालाब अपनी दयनीय अवस्था को लेकर दिनोंदिन काफी प्रदूषित होता जा रहा है। तालाब के चारों ओर जलकुंभी फैला हुआ है। पानी काला हो चुका है। जिले के सबसे प्रदूषित तालाबों में एक इस तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर धनबाद नगर निगम और जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर नहीं है। जिस तीव्र गति से कार्य होना चाहिए व नहीं हो रहा है। वहीं झरिया नगर निगम के अधिकारी कुणाल सिंह का कहना है तालाब की सफाई का काम जोर-शोर से चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर हर वर्ष लाखों की योजनाएं तो बनती हैं। लेकिन धरातल पर काम नहीं होता है। इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के पूर्व से ही स्थानीय लोग तालाब की सफाई व सौंदर्यीकरण की मांग करते रहे। लेकिन तालाब की पूरी सफाई अभी तक नहीं सकी है। तालाब के एक भाग में ही जलकुंभी को हटाया गया है। दुर्गा पूजा में तालाब के गंदे जल से ही श्रद्धालु प्राचीन दुर्गा मंदिर और पूजा पंडालों में दुर्गा पूजा करने को विवश हुए। मां दुर्गा की प्रतिमा को तालाब में विसर्जित किया। राजा तालाब में दशकों से झरिया शहर के लोग महापर्व कार्तिक छठ को मनाते आ रहे हैं। एक पखवारा के बाद महा पर्व छठ आने वाला है। बावजूद धनबाद नगर निगम तालाब की सफाई को अधिक गंभीर नहीं है। इससे झरिया के लोगों में निगम के प्रति आक्रोश छाया है। पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव का कहना है कि तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर वर्षों से आंदोलन करते आ रहे हैं। झरिया राजा तालाब की उपेक्षा की जा रही है। धनबाद स्थित राजेंद्र मान सरोवर का निगम ने सौंदर्यीकरण तो कर दिया। फिर राजा तालाब का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण क्यों नहीं किया जा रहा है। राजा तालाब की सफाई का काम जोर-शोर से चल रहा है। लगभग 40 मजदूर लगे हैं। इसके अलावा दो जेसीबी मशीन, तीन ट्रैक्टर भी काम कर रहा है। दीपावली तक तालाब की सफाई हो जाएगी।

loksabha election banner

- कुणाल सिंह, पदाधिकारी झरिया नगर निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.