Move to Jagran APP

स्वास्थ्य विभाग पर बिफरी झरिया विधायक, कहा- मास्क व सैनिटाइजर के लिए सिर्फ आश्वासन मिल रहा Dhanbad News

विधायक ने कहा कि झरिया की जनता के लिए कई बार मास्क व सैनिटाइजेशन सामानों की मांग की गई। स्वास्थ्य विभाग से बार-बार आश्वासन मिल रहा लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं हो पाया है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 06:59 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 07:32 PM (IST)
स्वास्थ्य विभाग पर बिफरी झरिया विधायक, कहा- मास्क व सैनिटाइजर के लिए सिर्फ आश्वासन मिल रहा Dhanbad News
स्वास्थ्य विभाग पर बिफरी झरिया विधायक, कहा- मास्क व सैनिटाइजर के लिए सिर्फ आश्वासन मिल रहा Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. गोपाल दास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झरिया में लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि झरिया की जनता को सुरक्षित रखना हमारा फर्ज है। कई बार मास्क व सैनिटाइजेशन के लिए सामानों की मांग की गई। स्वास्थ्य विभाग से बार-बार आश्वासन मिलता रहा, लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं हो पाया है।

loksabha election banner

इसपर सिविल सर्जन ने विधायक को बताया कि खरीद की सारी प्रक्रिया हो गई है। कुछ सामान भी आ गए हैं, जरूरत के सामान दिए जाएंगे। जहां भी आवश्यकता होगी, उन्हें  सामान मुहैया कराई जाएंगे। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने 10 लाख रुपए कोरोना वायरस को देखते हुए दान किया था।

विधायक इससे पहले भी कोरोना महामारी को रोकने को लेकर लागू लॉकडाउन में लोगों द्वारा शारीरिक दूरी नियम का पालन नहीं करने पर भी अपनी चिंता जता चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा, "पुलिस और प्रशासन को और मुस्तैदी से इसका सामना करना होगा वर्ना हम सबका प्रयास विफल हो जायेगा।बढ़ते हुए संक्रमण को देखते सख़्ती बहुत ज़रूरी है।"

इसके बाद एक अन्य ट्वीट में विधायक ने कहा, "लगातार दो दिनों से बैंकों में लम्बी कतारों को देख कर मन विचलित हो रहा है। कई बार प्रयास किया सोशल और फिसिकल डिस्टेंसिंग के महत्व को समझाने का। आपसे विनम्र निवेदन है स्वयं भी इसका ध्यान रखें। आस-पास लोगों को भी याद दिलाएं दूरी बनाने के लिये।"

शारीरिक दूरी नियम का पालन करने को कहा : दरअसल, बिते गुरुवार को विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने झरिया के एक बैंक के समक्ष लगी लाइन में लोगों को शारीरिक दूरी नियम की अवहेलना करते देखा। इसके बाद विधयाक खुद लोगों के पास पहुंची व लोगों से शारीरिक दूरी नियम का पालन करने को कहा। उन्होंने वहां स्वयं चॉक से गोल घेरा बनाया और लोगों को एक दूसरे से कम से कम एक मीटर दूर रहने की नसीहत दी। हालांकि, बैंक के बाहर गोल घेरा नहीं होने पर उन्होंने चिंता जाहिर की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.