झरिया में नकली विदेशी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक्साइज विभाग की छापेमारी; एक हिरासत में
झरिया के राज ग्राउंड में एक्साइज विभाग ने नकली विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में ...और पढ़ें

पुलिस की हिरासत में एक
HighLights
एक्साइज विभाग ने झरिया में नकली शराब फैक्ट्री पकड़ी।
राज ग्राउंड में छापेमारी, अवैध सामग्री बरामद हुई।
एक व्यक्ति हिरासत में, आगे की जांच जारी है।
जागरण संवाददाता, झरिया। झरिया थाना क्षेत्र के राज ग्राउंड में मंगलवार की सुबह एक्साइज विभाग की टीम ने छापेमारी कर कथित अवैध शराब बनाने के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में विभिन्न नामी ब्रांडों के नाम पर नकली विदेशी शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई।
मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक्साइज विभाग को राज ग्राउंड में अवैध रूप से नकली विदेशी शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की।
अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान टीम को विभिन्न नामी ब्रांडों के नाम पर नकली शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली।
लंबे समय से चल रहा था अवैध कारोबार
सूत्रों की माने तो संबंधित ठिकाने पर लंबे समय से नकली शराब तैयार कर बाजार में खपाने का काम किए जाने की आशंका है। हालांकि, इस कारोबार की वास्तविक अवधि, शराब की आपूर्ति और इससे जुड़े लोगों के संबंध में विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ कर अवैध शराब के निर्माण और कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान झरिया पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

एक्साइज विभाग टीम के अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के अधिकार पर छापामारी किया गया था। भारी मात्रा में अवैध नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
