Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड से कांग्रेस विधायक पहुंची अयोध्या, परिवार संग शेयर कींं तस्‍वीरें; कहा- पूरा हुआ सपना

    झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्‍या पहुंची हुई हैं। इससे पहले कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का कोई भी सांसद या विधायक अब तक अयोध्या नहीं पहुंचा है। यहां तक कि भाजपा के भी अधिकतर सांसद एवं विधायक अभी तक रामलला का दर्शन नहीं कर सके हैं। पूर्णिमा ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्‍वीरें साझा की हैं।

    By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Thu, 14 Mar 2024 11:15 AM (IST)
    Hero Image
    अयोध्‍या पहुंची झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह इस समय अयोध्या में हैं। यहां भव्य एवं अलौकिक मंदिर में विराजमान प्रभु श्रीराम का दर्शन करने पहुंची हैं। झारखंड में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस-झामुमो से पहली विधायक हैं, जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में रामलला का दर्शन करने पहुंची।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार संग अयोध्‍या धाम पहुंची पूर्णिमा

    अभी तक अयोध्या में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का कोई भी सांसद या विधायक अयोध्या नहीं पहुंचा है। यहां तक की भाजपा के भी अधिकतर सांसद एवं विधायक अभी तक रामलला का दर्शन नहीं कर सके हैं।

    झरिया विधायक ने अपने इंटरनेट मीडिया एक्स पर श्रीराम मंदिर अयोध्या धाम की तस्वीरें साझा की है। इसमें वह पूरे परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची हैं।

    कांग्रेस विधायक ने गाए रामलला के गुण

    पूर्णिमा सिंह ने एक्स पर ट्वीट किया है कि आज प्रभु श्री राम लला के विग्रह दर्शन कर यह समझ आया कि संपूर्ण संसार में ऐसा कुछ भी नहीं जो रामलला के रूप और तेज का वर्णन कर सके।

    आप उन्हें घंटों बैठ कर निहार सकते हैं। बचपन के ना जाने कितने दिन श्री अयोध्या धाम की इन गलियों में बीते होंगे। एक स्वप्न को पूरे होते देखने जैसा है। विग्रह दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर दो ध्येय एक साथ पूरे हो गए।

    पहला यह कि रामलला के अलौकिक रूप को देख कर लगा जैसे जन्म जन्मांतर के कष्ट को हर लिया हो और दूसरा यह कि मां के दर्शन की इच्छा को पूरा करना प्रभु की इच्छा को पूरा करने जैसा है। मेरा यह सौभाग्य की यह दोनों कार्य एक साथ किए। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का कहना है कि यह उनका निजी दौरा है। प्रभु श्रीराम में सबकी आस्था है।

    यह भी पढ़ें: ED की छापामारी में अब आया गैंगस्‍टर प्रिंस खान का नाम... भाजपा नेता के एक दावे से मची सनसनी, कहा- गोविंदपुर सीओ...

    यह भी पढ़ें: पिन डालने के बाद भी नहीं निकल रहा ATM से पैसा? तो हो जाए सावधान! एक बार यहां करें चेक कहीं...