Move to Jagran APP

Jharia Jharkhand Assembly Election 2019 शमशेर करेंगे बगावत, कांग्रेस में टिकट को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

युवा नेता शमशेर आलम ने झरिया से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह को चुनौती देने का फैसला किया है। उन्होंने कांग्रेस के बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 01:38 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 01:38 PM (IST)
Jharia Jharkhand Assembly Election 2019 शमशेर करेंगे बगावत, कांग्रेस में टिकट को लेकर आरोप-प्रत्यारोप
Jharia Jharkhand Assembly Election 2019 शमशेर करेंगे बगावत, कांग्रेस में टिकट को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

धनबाद/झरिया, जेएनएन। Jharia Jharkhand Assembly Election 2019 झरिया विधानसभा सीट पर चुनाव में कई रंग देखने को मिलेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को टिकट मिलने को सामान्य तौर पर लिया है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा नीरज सिंह को टिकट देना अखर गया है।

loksabha election banner

फलत: कई युवा नेताओं ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि शमशेर आलम ने पूर्णिमा को चुनौती देने का फैसला कर लिया है। पिछले दिनों शालीमार मैदान में सभा कर उन्होंने कांग्रेस के बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इससे झरिया के कांग्रेसियों में हलचल मची है। पूर्णिमा को टिकट मिलने के पहले से ही शमशेर झरिया की सभाओं में माफिया परिवार को निशाना बनाते रहे हैं।

वहीं झरिया विधानसभा से 2019 के चुनाव में भी टिकट कटने से एआइसीसी के संतोष कुमार सिंह भी इसी राह पर चल पड़े हैं। संतोष ने 20 नवंबर को समर्थकों की बैठक बुलाई है। उनसे रायशुमारी के बाद वे आगे की रणनीति तय करेंगे। नजारा और दिलचस्प होने की संभावना है। कांग्रेस के कई खेमे में बंटने के बाद भी पूर्णिमा को विश्वास है कि झरिया के कांग्रेसी उनके साथ हैं।

समर्थन नहीं करनेवाले कांग्रेसी गद्दार

वहीं झरिया के वरीय कांग्रेसी गणोश बहादुर सिंह का कहना है कि आलाकमान ने पूर्णिमा को टिकट दिया है। झरिया के सभी कांग्रेसियों को उनका समर्थन करना चाहिए। उनका समर्थन नहीं करनेवाले कांग्रेसियों को गद्दार कहा जाएगा।

कांग्रेस के वरीय नेताओं पर टिकट के बंटवारा में मोटी राशि लेने का आरोप

इधर झरिया नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक मालाकार ने कांग्रेस के वरीय नेताओं पर टिकट बंटवारा में भेदभाव करने का आरोपी लगाया है। विधानसभा चुनाव 2019 में टिकट के बंटवारा में मोटी राशि लेने का भी आरोप लगाया है। कहा कि कांग्रेस के वरीय नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचु के साथ भी नाइंसाफी हुई है। यह कांग्रेस के लिए ठीक नहीं है।

जिप अध्यक्ष रहेंगे भाजपा में, पत्नी छोड़ेगी पार्टी

उधर, भाजपा से बगावत करने वालों की सूची में निरसा से अनीता गोराई का नाम भी शामिल हो गया है। जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन गोराई की पत्नी अनीता ने सीधे तौर पर पार्टी पर महिलाओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। इसके साथ ही झाविमो अथवा आजसू से चुनाव लड़ने का भी दावा किया है। जबकि अनीता गोराईं के भाजपा छोड़ने के बाद भी उनके पति रोबिन गोराईं पार्टी में बने रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.