JEE Main 2020 Result : धनबाद की अनुष्का को 99.97 परसेंटाइल, DPS के आर्यन गौरव ने 99.41 परसेंटाइल
JEE Main 2020 Result एनटीए ने शुक्रवार की देर रात जेइइ मेन का रिजल्ट जारी कर दिया। धनबाद की अनुष्का 99.97 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर जिले की टॉपर बनी हैं।
धनबाद, जेएनएन। JEE Main 2020 Result नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार की देर रात जेइइ मेन का रिजल्ट जारी कर दिया। धनबाद की अनुष्का ने 99.97 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर जिले की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। अनुष्का दसवीं के परीक्षा में टॉप पर भी बनी थी। अनुष्का कार्मेल स्कूल की छात्रा हैं।
धनबाद से सफल होने वाले अन्य छात्रों में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के विभूषित अग्रवाल ने 99.61, निर्भय ने 99.55, दिल्ली पब्लिक स्कूल के आर्यन गौरव ने 99.41, डीएवी कोयला नगर के सूरज कुमार 99.37 और डीएवी कुसुंडा के छात्र अवनीश कुमार ने 99.28 परसेंटाइल प्राप्त किया है। अभी तक की जानकारी में धनबाद से 60 से अधिक छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक प्राप्त किया है।
JEE Main 2020 का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें jeemain.nta.nic.in