Move to Jagran APP

नीतीश विचार मंच ने बिहार के मुख्यमंत्री का मनाया 69वां जन्मदिन, भविष्य में प्रधानमंत्री बनने की कामना की Dhanbad News

नीतीश कुमार विचार मंच की ओर से धनबाद परिसदन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 69वां जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान मंच पर जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटा।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 08:02 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 08:02 PM (IST)
नीतीश विचार मंच ने बिहार के मुख्यमंत्री का मनाया 69वां जन्मदिन, भविष्य में प्रधानमंत्री बनने की कामना की Dhanbad News
नीतीश विचार मंच ने बिहार के मुख्यमंत्री का मनाया 69वां जन्मदिन, भविष्य में प्रधानमंत्री बनने की कामना की Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। नीतीश कुमार विचार मंच की ओर से रविवार को धनबाद परिसदन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 69वां जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान मंच पर जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। मौके पर झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि आज बिहार में जो भी विकास हुआ है, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की बदौलत है। उन्होंने साबित किया है कि इच्छाशक्ति की बदौलत विकास का नया पैमाना तय किया जा सकता है।

loksabha election banner

पिंटू सिंह ने कहा कि एक बेहतर नेता के रूप में नीतीश कुमार उभर कर सामने आए हैं। भविष्य में पूरी पार्टी उनके प्रधानमंत्री बनने की कामना करती है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष छोटन सिंह, उपाध्यक्ष गुलाब महतो, राजू कुमार सिंह, पार्वती देवी, अरविंद राय, मुन्ना सिन्हा, धनलाल दुबे, अनीता देवी, रीता रानी मंडल, मंजू रानी, बबीता देवी, पुष्पा पांडेय समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.