Move to Jagran APP

जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन

संस,निरसा : निरसा प्रखंड सभागार में मंगलवार को सरकार के निर्देशानुसार जनता दरबार का आय

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 11:07 PM (IST)
जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन
जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन

संस,निरसा : निरसा प्रखंड सभागार में मंगलवार को सरकार के निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में 16 लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। जिसमें 12 मामलों का तत्काल निपटारा कर दिया गया।

loksabha election banner

इस माह निरसा प्रखंड सभागार में दो बार जनता दरबार लगाया गया। परंतु दोनों ही बार जनता दरबार में निरसा प्रखंड के नोडल पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई शशि प्रकाश झा नहीं पहुंचे। लोगों ने कहा कि सरकार के निर्देश का पदाधिकारी सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर अपना बचाव कर रहे हैं। जनता दरबार में बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी, सीओ कृष्ण कुमार मरांडी, डॉ. संतोष कुमार, सभी राजस्व कर्मचारी पंचायत सचिव मौजूद थे।

कालूबथान : एनडीसी कृष्णा कुमार एवं बीडीओ कालिदास मुंडा कि उपस्थिति मे मंगलवार दोपहर कलियासोल प्रखंड सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। लेकिन जनता दरबार में क्षेत्र के दो चार ही जनता पहुंचे। जनमुक्ति मोर्चा के बामापद बाउरी ने कुमार से कहा कि कलियासोल प्रखंड क्षेत्र में 90 हजार वोटर रहने के बावजूद जनता दरबार में जनता ही नही पहुंचे। आखिर यह कैसा जनता दरबार है। लोग यहां अपनी समस्या सुनाने आते है। अधिकारी आश्वासन देकर लौटा देते है। और जांच व कारवाई कभी नही होती। बीडीओ ने क्षेत्र के मुखिया, पंसस व पंचायत सचिवों को जनता दरबार में जनता को बुलाने का भार दिया था। जनता दरबार में बीपीओ अशोक कुमार दास, गो¨वद कुमार सहित क्षेत्र के मुखिया, पंसस एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।

गलफरबाड़ी : एग्यारकुडं प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अनंत कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 43 मामले आए। 43 मामलों में पेंशन, कृषि लोन, जन्म-मृत्यु एवं विकलांगता प्रमाण पत्र आदि के मामले थे। 38 मामला सिर्फ पेंशनधारियों का था। जिसका निष्पादन बीडीओ के द्वारा किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती हेमा प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बहादुर मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार, प्रखंड समन्वयक कुणाल कांति दास, उत्तम कुमार, रेणु कुमारी तथा सभी पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक थे। टुंडी : कमारडीह पंचायत के सभागार में धनबाद उपायुक्त ए दोड्डे की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया। दरबार में आए कई मामलों का निष्पादन किया गया। कई मामलों को जांच के लिए भेजा गया। जनता दरबार में सबसे अधिक मामला राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा सम्मान योजना के भुगतान संबंधी 62 मामले आए। सभी मामलों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार अपर समाहर्ता सतेन्द्र ¨सह, बीडीओ महेश्वरी यादव, सीओ प्रमेश कुशवाहा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी भीखन प्रसाद वर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.