Move to Jagran APP

लॉकडाउन में जनता मजदूर संघ ने की राजनीति, झरिया विधायक पूर्णिमा ने साधा निशाना Dhanbad News

संगठन के कुंती गुट की मुखिया झरिया की पूर्व विधायक सिंह मेंशन की कुंती देवी हैं। वहीं बच्चा गुट के मुखिया उनके ही देवर पूर्व मंत्री रघुकुल के बच्चा सिंह हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 21 Apr 2020 08:03 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2020 08:03 AM (IST)
लॉकडाउन में जनता मजदूर संघ ने की राजनीति, झरिया विधायक पूर्णिमा ने साधा निशाना Dhanbad News
लॉकडाउन में जनता मजदूर संघ ने की राजनीति, झरिया विधायक पूर्णिमा ने साधा निशाना Dhanbad News

झरिया, जेएनएन। एक ओर कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लागू किया है, तो दूसरी ओर शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। सोमवार को जनता मजदूर संघ (जमसं) के कुंती गुट ने मिलन समारोह आयोजित कर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दीं। यह मामला सूबे के डीजीपी तक पहुंच गया है। उन्होंने धनबाद के एसएसपी किशोर कौशल को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

loksabha election banner

भौंरा में मिलन समारोह में एक अन्य यूनियन के कई कार्यकर्ताओं को कुंती गुट की सदस्यता दिलाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन संगठन के केंद्रीय सचिव रंजय कुमार ने किया था। हालांकि यह सबक कार्यक्रम बंद कमरे में हुआ। इसकी जानकारी विरोधी संगठन जमसं के बच्चा गुट के लोगों को हो गई। इस गुट के शशि सिंह ने ट्विटर के माध्यम से डीजीपी से शिकायत कर दी। उनकी पहल के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया।

इधर झरिया से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। भौंरा ओपी प्रभारी कालिका राम का कहना है कि एसएसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। संगठन के कुंती गुट की मुखिया झरिया की पूर्व विधायक सिंह मेंशन की कुंती देवी हैं। वहीं बच्चा गुट के मुखिया उनके ही देवर पूर्व मंत्री रघुकुल के बच्चा सिंह हैं। दोनों गुट श्रमिक राजनीति में एक दूसरे के  धुर विरोधी हैं। 

हमें ऐसे किसी भी कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। इस बारे में जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता सकेंगे। 

- सिद्धार्थ गौतम, संयुक्त महामंत्री, जमसं कुंती गुट

लॉकडाउन में कार्यक्रम किए जाने के मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। छानबीन पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई होगी। 

-एके सिन्हा, डीएसपी, सिंदरी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.