IRCTC: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... चार जनवरी को धनबाद होकर चलेंगी जनशताब्दी और कोसी एक्सप्रेस
Ranchi-Patna Jan Shatabdi express चार जनवरी को पटना-रांची जनशताब्दी गोमो-चंद्रपुरा की बजाय धनबाद कतरासगढ़ व चंद्रपुरा होकर चलेगी।
By MritunjayEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 08:20 AM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 01:54 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। गोमो से बरकाकाना और गढ़वा के बीच रेल फाटकों को बंदकर सब-वे निर्माण के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। पहले 15, 22 और 27 दिसंबर को ब्लॉक की तिथि तय की गई थी। अब 20 एवं 29 दिसंबर तथा चार जनवरी को ब्लॉक लिया जाएगा। चार जनवरी को पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस और हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस धनबाद होकर चलेंगी।
- इन तिथियों में प्रभावित होंगे ट्रेनें
- 20 दिसंबर को बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर रद रहेगी।
- 20 दिसंबर को डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर रद रहेगी।
- 20 दिसंबर को गोमो-चोपन पैसेंजर दो घंटे लेट खुलेगी।
- 29 दिसंबर व चार जनवरी को बरवाडीह-गोमो पैसेंजर ढाई घंटे लेट से खुलेगी।
- 29 दिसंबर व चार जनवरी को गोमो-बरवाडीह पैसेंजर ढाई घंटे लेट से खुलेगी।
- तीन जनवरी को पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पुरुलिया, बोकारो और गोमो के बजाय भोजूडीह, महुदा गोमो होकर चलेगी।
- चार जनवरी को वर्धमान-हटिया मेमू गोमो के बजाय डीसी लाइन होकर चलेगी। वापसी में हटिया-वर्धमान मेमू भी इसी रूट से चलेगी।
- चार जनवरी को रांची-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस चंद्रपुरा-गोमो की बजाय कतरासगढ़-धनबाद होकर चलेगी।
- चार को देवघर-रांची इंटरसिटी चंद्रपुरा-गोमो की बजाय चंद्रपुरा-कतरासगढ़ होकर चलेगी।
- चार जनवरी को पटना-रांची जनशताब्दी गोमो-चंद्रपुरा की बजाय धनबाद, कतरासगढ़ व चंद्रपुरा होकर चलेगी।
- कब कहां ट्रैफिक ब्लॉक
- 20 दिसंबर को चेतर-रिचुघुटा से लातेहार के बीच सुबह 7.25 से दोपहर 1.25 तक
- 29 दिसंबर को बोकारो थर्मल से गोमिया के बीच सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक
- चार जनवरी को गोमो-तेलो के बीच सुबह 7.15 से 1.15 एवं बोकारो थर्मल से गोमिया के बीच सुबह आठ से दो बजे तक
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें