पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह
सूर्यदेव को श्रद्धांजलि देने कतरास मोड़ में उमड़ा हुजूम
जासं, झरिया : कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक व जनता मजदूर संघ कार्यालय में शनिवार को झरिया के पूर्व विधायक व जनता मजदूर संघ के संस्थापक सूर्यदेव सिंह की 28वीं पुण्यतिथि जन जागरण दिवस के रूप में मनी। जमसं कार्यालय में स्व. सूर्यदेव सिंह की पत्नी पूर्व विधायक कुंती देवी, झरिया के विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह, पुत्र सिद्धार्थ गौतम, पुत्री किरण सिंह सहित परिवार के लोगों ने तस्वीर व प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अíपत कर श्रद्धांजलि दी। दोपहर में सांसद पशुपतिनाथ सिंह, गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता, राकोमसं के महामंत्री एके झा, बीसीसीएल के कई वरीय अधिकारी व जीएम समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, मजदूरों व आमजनों ने श्रद्धांजलि अíपत की। स्व. सूर्यदेव की पुण्यतिथि पर जमसं के सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस बनाकर आ रहे थे। कार्यालय के पास बने पंडाल में हजारों गरीबों ने भोज में हिस्सा लिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, रुद्रपताप सिंह, राजकुमार अग्रवाल, विष्णु त्रिपाठी, राजू झा, अक्षय यादव, नागेंद्र कुमार, वीरेंद्र निषाद, अरुण जायसवाल, दिलीप आडवाणी, संजीत सिंह, शिवराज साहू आदि ने भी श्रद्धांजलि अíपत की।
इधर कल्पना टाकीज सिदरी में स्व. सूर्यदेव सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दीपक कुमार दीपू, झारखंड बचाओ संग्राम समिति के अध्यक्ष कौशल सिंह, वीएन सिंह, सत्यदेव सिंह, बासुकी नारायण सिंह, आरयू बनरैत, डीएन सिंह ने सूर्यदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रेम नगर में नर नारायण भोज का आयोजन किया गया।