Move to Jagran APP

Jamtara Vegetable Stealing Case: कुएं में फेंकने से एक सब्जी चोर की माैत, दूसरे को पीटकर किया अधमरा; छह गिरफ्तार

Jamtara Vegetable Stealing Case

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 08:43 AM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 08:43 AM (IST)
Jamtara Vegetable Stealing Case: कुएं में फेंकने से एक सब्जी चोर की माैत, दूसरे को पीटकर किया अधमरा; छह गिरफ्तार
Jamtara Vegetable Stealing Case: कुएं में फेंकने से एक सब्जी चोर की माैत, दूसरे को पीटकर किया अधमरा; छह गिरफ्तार

करमाटांड़ (जामताड़ा), जेएनएन। Jamtara Vegetable Stealing Case झींगा या सरपुतिया नामक सब्जी की चोरी करने के अपराध में करमाटांड़ में मंगलवार की रात एक इंसान को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं दूसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। दोनों महेंद्र सिंह के बगान में सब्जी की चोरी करते पकड़े गए थे। धुनाई करने के बाद सब्जी चोर लाल मोहम्मद को कुआं में फेंक दिया गया था। वहीं दूसरे सब्जी चोर विनोद मंडल को मरा समझ कर झाडिय़ों में फेंक दिया गया था। लाल मोहम्मद ने दम तोड़ दिया जबकि विनोद इलाजरत है। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में लिया है। लाल मोहम्मद के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।  

loksabha election banner
तीन नंबर बगान के नजदीक महेंद्र सिंह बड़े पैमाने पर सब्जी उपजाते हैं। पिछले कई दिनों से उनके बगान से रोजाना सब्जी की चोरी हो रही थी। मंगलवार की रात कुछ सहयोगियों के साथ महेंद्र सिंह सतर्क थे। काशीटांड़ के रहने वाले लाल मोहम्मद एवं विनोद मंडल ने बगान में घुस कर झींगा चोरी करने की कोशिश की तो उन्हें पकड़ लिया गया। लोहे के औजार से भी दोनों को मारा गया। कुछ लोगों ने एक चोर को कुआं में फेंक दिया तो दूसरे को अधमरा समझ कर छोड़ दिया। महेंद्र सिंह इसकी सूचना देने के लिए चौकीदार के घर गए। पुलिस को सूचना मिली तो थाना प्रभारी राम शरीक तिवारी ने दोनों झींगा चोरों की तलाश शुरू की। विनोद मंडल झाडिय़ों में जख्मी हालत में मिला। वहीं कुआं से लाल मोहम्मद की लाश निकली। घायल विनोद मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद महेंद्र सिंह, नारायण सिंह, मुन्ना सिंह, चिन्ना सिंह, गुड्डू सिंह एवं जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। एक और आरोपित सदानंद सिंह फरार है। 
कदरुडीह में बैल चोरी में दो लोगों की हुई थी पिटाई

करमाटांड़ में चोरी बढ़ रही है। इस कारण चोर पकड़ा रहे हैं तो लोग दम तक पिटाई कर रहे हैं। 24 जुलाई को बैल चोरी के आरोप में कदरुडीह में दो लोगों की बुरी तरह पिटाई की गयी थी। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले किया गया था।

 
सब्जी चुराने के अपराध में निर्ममता से मारा गया है। छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। एक फरार है। 
-राम शरीक तिवारी, थाना प्रभारी, करमाटांड़

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.