Move to Jagran APP

Jamtara Boat Capsized: बराकर नदी में नाव पलटने से 25 डूबे, धनबाद के बारबेंदिया घाट से जा रहे थे जामताड़ा

Jamtara Boat Capsizes Newsझारखंड के जामताड़ा जिले में बराकर नदी में बड़ा नाव हादसा हुआ है। गुरुवार शाम बराकर नदी में एक नाव पलट गई। नाव पर दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के बाद किसी का पता नहीं चल रहा है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 24 Feb 2022 07:16 PM (IST)Updated: Thu, 24 Feb 2022 09:00 PM (IST)
Jamtara Boat Capsized: बराकर नदी में नाव पलटने से 25 डूबे, धनबाद के बारबेंदिया घाट से जा रहे थे जामताड़ा
जामताड़ा के नजदीक बराकर नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद/ जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बराकर नदी में नाव पलटने से 25 से ज्यादा लोगों डूब गए हैं। हादसा धनबाद जिले के बारबेंदिया और जामताड़ा जिले के वीरगांव-श्यामपुर घाट के बीच हुआ है। नाव पर सवार लोग निरसा से जामताड़ा की ओर जा रहे थे। नाव पर लोग बाइक लेकर सवार थे। पुलिस-प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान चला रही है। डूबने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बराकर नदी घाट पर लोगों की भीड़ लगी है। जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक दीपक सिन्हा और एसडीएम संजय पांडेय बचाव कार्य की देखरेख कर रहे हैं।

loksabha election banner

बारबेंदिया पुल के नजदीक हुआ हादसा

हादसा स्थल बराकर नदी में बारबेंदिया पुल के नजीदक बताया जाता है। झारखंड के धनबाद जिले के बारबेंदिया और जामताड़ा जिले बीच बड़ी संख्या में लोग नाव से आना-जाना करते हैं। साढ़े चार बजे के करीब निरसा के बांरबेंदिया घाट से नाव पर सवार होकर लोग जामताड़ा की तरफ जा रहे थे। बीच नदी में नाव पलट गई। इससे नाव पर सवार लोग डूब गए। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अशोक मंडल ने बताया कि बराकर नदी में नाव पलटने की घटना घटी है। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। 

आंधी-पानी के कारण हुआ हादसा

नाव पलटने के लिए आंधी-पानी को कारण बताया जा रहा है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे तेज हवा और गरज के साथ बारिश शुरू हुई। जब तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई तो नाव बीच नदी में थी। तेज हवा की चपेट में नाव आकर पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव पर 25 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Jamtara News: बराकर नदी में डूबे 25 में चार का रेस्क्यू, तीन शव मिले, एनडीआरएफ को बुलाया गया

अब तक किसी का शव बरामद नहीं

गुरुवार की देर शाम जामताड़ा-धनबाद सीमा पर स्थित बरबेंदिया पुल के पास नौका डूबने से 25 लोगों के लापता होने की खबर है। हालांकि देर रात तक इस हादसे में डूबे किसी भी व्यक्ति का शव बरामद नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस हादसे में डूबने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। नौका पर ज्यादातर जामताड़ा जिले के रहने वाले लोग सवार थे। जोकि धनबाद के मजदूरी कर व अन्य जरूरी काम के बाद निरसा घाट पर इस नौका पर सवार हुए। इनमें से ज्यादातर लोगों के जामताड़ा के वीरगांव और श्यामपुर के होने की आशंका जताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.