डीओ धारक का कोयला उठाव नहीं हुआ तो होगा महाभारत: जलेश्वर
बाघमारा: माटीगढ़ में रविवार शाम संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री ओपी लाल
बाघमारा: माटीगढ़ में रविवार शाम संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री ओपी लाल तथा जलेश्वर महतो ने विधायक ढुलू महतो पर जमकर हमला बोला। जलेश्वर ने कहा कि जिस संकल्प के साथ मोर्चा बना है उसकी एकता आगे भी जारी रहेगी। मोर्चा समर्थक विधायक के हर गलत कार्यो का विरोध करेंगे। जमुनिया, नदखरकी, बेनीडीह, शताब्दी, मुराईडीह कोल डंप या फिर कोई अन्य डंप। सभी डंपों पर स्थानीय लोग डीओ लगाएं। डीओ नहीं उठेगा तो महाभारत होगा। विधायकइसकी पृष्ठभूमि तैयार कर रहे हैं। उनके किसी आदमी में क्षमता नहीं है। उन्होंने सभी साथियों से डीओ लगाने का आग्रह करते हुए कहा कि जहां भी डीओ लगेगा उसे उठाने के लिए मेरा समर्थन रहेगा। विधायक का एकाधिकार क्षेत्र में चलने नहीं दिया जाएगा।
ओपी लाल ने कहा कि निर्माणाधीन मधुबन कोल वाशरी में बड़े रूप से कार्य हो रहा है। किसी भी राज्य में उद्योग लगने पर पहले वहां के स्थानीय लोगों, बेरोजगारों को काम दिया जाता है। वाशरी में काम करने वाले मजदूरों को 320 की जगह 180 रुपये मजदूरी दी जा रही है। लाल ने कहा कि वाशरी प्रबंधन ने वार्ता कर मोर्चा की पांच मांगों पर सहमति जताई है तथा 15 दिनों का समय लिया है। अगर इस अवधि में हटाए गए 32 मजदूरों को नहीं रखा गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
वार्ता पर संतोष जताते हुये 23 अप्रैल के आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। मौके पर मोर्चा के संयोजक इंदल यादव, लगनदेव यादव, मंटू दुबे, रणजीत महतो, धनेश्वर ठाकुर, भोला रजवार, उमा ¨सह, प्रशांत पांडेय,पूरन महतो आदि मौजूद थे।