जल संकट से परेशान लोगों ने हाथ में कटोरा लेकर निकाला जुलूस
????, ????? : ????? ??? ??? ???-??? ??? ?? ???? ????????? ????? ???? ?? ????? ?? ????? ?? ???? ?? ??? ??? ??????? ????????? ?? ???????? ??? ????? ?? ??? ??? ???? ?? ??? ??? ????
जासं, झरिया : झरिया शहर में तीन-चार माह से जारी अभूतपूर्व पेयजल संकट से लोगों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। अनियमित जलापूíत से आक्रोशित लोग जुलूस के रूप में सड़क पर उतर आए हैं। शुक्रवार को पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों ने हाथ में कटोरा लेकर जुलूस निकाला। मूर्छित झमाडा हाय-हाय, मूकदर्शक जनप्रतिनिधि मुर्दाबाद, जिला प्रशासन होश में आओ नारे लगा रहे थे।
जुलूस का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि आखिर कब तक पेयजल के लिए लाखों लोग तरसते रहेंगे। लोगों के साथ अन्याय बंद होना चाहिए। जिला प्रशासन समस्या का समाधान करें या फिर हाथ खड़े करें। हम झरियावासी भीख देकर खराब पड़े संसाधन की मरम्मत करवा लेंगे। हम टैक्स व पानी बिल तो दे ही रहे हैं। भीख देने को भी तैयार हैं। जनप्रतिनिधियों को कोसते हुए लोगों ने कहा कि जैसे हम पानी को तरस रहे हैं। चुनाव में वोट को वैसे ही तरसाएंगे।
मौके पर कांग्रेस के प्रीतम रवानी, मिनी साव, सूरज वर्मा, रत्नेश यादव, पुतुल साव, मदेशिया समाज के झुन्नू गुप्ता, साहू युवा मंच के प्रहलाद साव, विनोद साव, सोनू साव, सनी साव, डबली वर्मा, टिकोरी सोनकर, गौरव गुप्ता, राजेश साव, नरेश साव, माला वर्मा, मीना देवी, सुशीला देवी, कोमल कुमारी, नेहा कुमारी आदि थे।