इंटर में कला संकाय की सीट घटाने के विरोध में ABVP ने खोला मोर्चा, पुतला दहन Dhanbad News
राजगंज इंटर कॉलेज में पिछले वर्ष कला संकाय में 768 सीट थी जो इस वर्ष घटाकर 384 सीट कर दी गई है।
राजगंज, जेएनएन। मंगलवार को राजगंज इंटर कॉलेज में कला संकाय में सीट घटाने के विरोध में अभाविप द्वारा जैक सचिव एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी का पुतला दहन किया गया। पिछले वर्ष कला संकाय में 768 सीट थी, जो इस वर्ष घटाकर 384 सीट कर दी गई है।
परिषद के सुमित प्रामाणिक के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल छात्रों के दाखिला में आ रही परेशानी के संबंध में कॉलेज प्राचार्य को अवगत कराया। आसपास के ग्रामीण इलाका में राजगंज इंटर कॉलेज एक मात्र कॉलेज है जहां विद्याॢथयों की संख्या काफी अधिक है। इस कॉलेज में 90 प्रतिशत परीक्षा परिणाम आता है। जैक को सीट बढ़ाने के बजाय घटा दिया गया जो शिक्षा के साथ खिलवाड़ है। हमलोगों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उपायुक्त से हस्तक्षेप करने की मांग किया है। अगर राजगंज इंटर कॉलेज में जैक सीट नहीं बढ़ाती है तो रणधीर वर्मा चौक में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शक्ति महतो, मनीष सिन्हा, राज ङ्क्षसह, मेहताब आलम, राजकुमार रजवार, विनोद रजवार, राजकुमार भगत, अरबाज खान, गौरव मोदक, जितेंद्र महतो, छोटू कुमार, विशाल महतो आदि शामिल थे।