Move to Jagran APP

JAC ने जारी किया मॉडल प्रश्नपत्र; 1857 के विद्रोह को अंग्रेजी में पूछा- 1865 में भारत का गवर्नर कौन था Dhanbad News

JAC ने 8वीं के मॉडल प्रश्नपत्र जारी कर दिए। जिसके सामाजिक विज्ञान के प्रश्न संख्या 7 में हिंदी में पूछा है कि 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर कौन था जबकि अंग्रेजी में 1865 है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 08:58 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 08:58 PM (IST)
JAC ने जारी किया मॉडल प्रश्नपत्र; 1857 के विद्रोह को अंग्रेजी में पूछा- 1865 में भारत का गवर्नर कौन था Dhanbad News
JAC ने जारी किया मॉडल प्रश्नपत्र; 1857 के विद्रोह को अंग्रेजी में पूछा- 1865 में भारत का गवर्नर कौन था Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। आठवीं बोर्ड की परीक्षा सात जनवरी 2020 को होगी। इसको देखते हुए परीक्षा का मॉडल प्रश्नपत्र झारखंड एकेडिमिक काउंसिल (जैक) ने जारी कर दिया। हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व गणित के लिए एक-एक मॉडल प्रश्नपत्र जारी किए गए हैं। यह जैक की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

loksabha election banner

20-20 है मॉडल प्रश्नपत्रों का पूर्णांक

20-20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। यानी एक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित हैं। सभी मॉडल प्रश्नपत्रों में अंत में उत्तर भी दिए गए हैं। जैक ने विद्यार्थियों से प्रश्नपत्र डाउनलोड कर अभ्यास करने को कहा है। वहीं स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिया है कि जो विद्यार्थी मॉडल प्रश्नपत्र डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। उसे उपलब्ध कराएं।

अंग्रेजी में दो पैसेज

हिंदी के मॉडल प्रश्नपत्र में पाठ्यपुस्तक से सात प्रश्न, एक पाठ्यांश से तीन, एक गद्दांश से दो, पत्र में खाली जगहों को भरने से संबंधित तीन व व्याकरण से पांच प्रश्न हैं। इसी तरह अंग्रेजी में दो पैसेज से पांच प्रश्न, ग्रामर से पांच, पाठ्यपुस्तक से सात,  अप्लीकेशन से तीन प्रश्न हैं। साइंस में जीव विज्ञान व भौतिकी से सात-सात प्रश्न व रसायन विज्ञान से छह प्रश्न हैं। सामाजिक विज्ञान में इतिहास से आठ, भूगोल से पांच, नागरिकशास्त्र से पांच व नैतिक शिक्षा से दो प्रश्न हैं।

हिंदी में 1857 तो अंग्रेजी में 1865

सामाजिक विज्ञान को छोड़ अन्य विषयों के प्रश्न केवल हिंदी भाषा में हैं। सामाजिक विज्ञान के प्रश्न हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी हैं, लेकिन कुछ प्रश्नों में हिंदी व अंग्रेजी के प्रश्न अलग-अलग हैं? प्रश्न संख्या-7 है कि 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर कौन था? अंग्रेजी में 1857 की जगह 1865 दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.