अगर आपके पास इनोवेटिव आइडिया है तो देर मत कीजिए, IIT-ISM कर रहा इंतजार Dhanbad News
आइएसएम ने इनोवेटिव आइडिया को स्टार्टअप में तब्दील करने की योजना बनाई है। यह आइडिया संस्थान के किसी भी छात्र के हो सकते हैं।
धनबाद, जेएनएन। अगर आपके पास कोई खास आइडिया है, जो देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, तो उसे स्टार्टअप में बदलने का काम आइआइटी आइएसएम करेगा। जरूरी फंड, मेंटर और अत्याधुनिक लैब की व्यवस्था आइएसएम करेगा। अलग-अलग सेक्टर में आइआइटी आइएसएम ने नए आइडिया मांगा है।
देश की मेडिकल और कृषि व्यवस्था को अत्याधुनिक करने के लिए वैज्ञानिक प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में आइएसएम के सेंटर फॉर इनोवेशन, इनक्वीवेशन एंड आंत्रप्रिन्योरशिप की ओर से स्टार्टअप आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आइएसएम ने इनोवेटिव आइडिया को स्टार्टअप में तब्दील करने की योजना बनाई है। यह आइडिया संस्थान के किसी भी छात्र के हो सकते हैं। इसमें छात्र 10 जनवरी 2020 तक अपने आइडिया का आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है। छात्रों की ओर से जो भी इनोवेटिव आइडिया दिया जाएगा। पहले उसका प्रजेंटेशन होगा। अच्छे आइडिया को न केवल चयनित किया जाएगा, बल्कि फंड मुहैया कराया जाएगा।