Move to Jagran APP

होमगार्ड की ऑनलाइन ड्यूटी रोस्टर में सेंधमारी, मलाईदार जगहों पर मनचाही ड्यूटी Dhanbad News

होमगार्ड में ऑन लाइन ड्यूटी रोस्टर तैयार होता है। जवानों के नंबर और नाम इस सिस्टम में फीड किए गए हैं। जैसे-जैसे जगह खाली होती है वैसे प्रतीक्षारत जवानों को वहा ड्यूटी मिल जाती।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 01:06 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 01:06 PM (IST)
होमगार्ड की ऑनलाइन ड्यूटी रोस्टर में सेंधमारी, मलाईदार जगहों पर मनचाही ड्यूटी Dhanbad News
होमगार्ड की ऑनलाइन ड्यूटी रोस्टर में सेंधमारी, मलाईदार जगहों पर मनचाही ड्यूटी Dhanbad News

धनबाद [बलवंत कुमार।गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) धनबाद में ऑनलाइन ड्यूटी रोस्टर में चहेतों को मनचाही ड्यूटी देने में सर्वर डाउन के नाम पर कर्मचारियों ने सेंधमारी कर दी। नतीजा, यह हुआ कि कोई होमगार्ड लगातार मलाईदार पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा है, तो कोई महीनों से ड्यूटी को तरस रहा है। ड्यूटी में बेईमानी होमगार्ड मुख्यालय ने पकड़ी, तो फटकार के बाद अफसर जांच कराने में जुट गए।

loksabha election banner

अफसरों ने बंद कर रखी थी आंखें : होमगार्ड में ऑन लाइन ड्यूटी रोस्टर तैयार होता है। क्रम संख्या में सभी जवानों के नंबर और नाम इस सिस्टम में फीड किए गए हैं। जैसे-जैसे जगह खाली होती है, वैसे प्रतीक्षारत जवानों को वहां ड्यूटी मिल जाती है। ऑन लाइन रोस्टर के अनुसार सभी को कमान निर्गत कर दिया जाता है, लेकिन इन दिनों यह व्यवस्था धराशायी हो गई है। उदाहरण स्वरूप सेल जीतपुर में तैनात जवान सतीश मिस्त्री ने 26 दिसंबर 2019 तक वहां कार्य किया, लेकिन उसके वहां से रिलीज होने से पहले ही 25 दिसंबर 2019 को विद्युत बोर्ड में ड्यूटी दे दी गई। जबकि यह प्रावधानों के खिलाफ है। वहीं दूसरी ओर दीपक कुमार श्रीवास्तव को चार माह से ड्यूटी नहीं मिल रही थी। बीच में चुनाव कार्य में भी लगाया गया, लेकिन इसके बाद भी उसे कार्य नहीं मिल पाया। ऐसे कई अन्य जवान हैं, जो लंबे समय से ड्यूटी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। 

मलाईदार जगहों के लिए मारामारी : यह माना जाता है कि विद्युत विभाग का टीआरडब्ल्यू, बस डिपो, बैंक, एफसीआइ गोदाम, सीसीडब्ल्यू आदि ऐसे जगह हैं जहां जवान ड्यूटी करना पसंद करते हैं। 

रेलवे में जाने से इंकार : जबकि रेलवे में ड्यूटी करने के लिए अधिकतर जवान तैयार नहीं होते। कारण साफ है अन्य क्षेत्रों के मुकाबले रेलवे में दैनिक भुगतान की राशि कम है। इस मामले को लेकर गोमो रेलवे स्टेशन प्रबंधन की ओर से विभाग को पत्र देकर यह बताया कि 15 में से महज चार जवान ही कार्य करते हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था में दिक्कत उत्पन्न होती है। 

मुख्यालय का सख्त निर्देश : होमगार्ड मुख्यालय रांची ने धनबाद को पत्र जारी कर माना है कि ऑनलाइन ड्यूटी रोस्टर में छेड़छाड़ की जा रही है। छेड़छाड़ करने वालों को सुधरने की चेतावनी दी गई है। धनबाद में ऑन लाइन ड्यूटी रोस्टर की जिम्मेवारी कैलाश राम की है। विभाग की मानें तो सर्वर डाउन होने के कारण ऑनलाइन रोस्टर तैयार करने में दिक्कत होती है। 

पोस्ट के बराबर जवान : धनबाद होमगार्ड में कुल 1533 जवान हैं। इनमें से एक सौ सेवानिवृत्त हो चुके हैं और इतने ही कभी काम पर नहीं आते। ऐसे में 1333 जवान ही कार्यरत हैं। जबकि जिले में 1350 पद विभिन्न संस्थानों में हैं जहां जवानों को लगाया जाता है। ऐसी स्थिति में कभी भी कोई जवान बिना काम के नहीं बैठ सकता। ऐसे में यह स्थिति में रोस्टर में गड़बड़ी की ओर इशारा करती है।  

ऑन लाइन ड्यूटी रोस्टर में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। सर्वर डाउन होने पर कभी-कभार मैनुअल ड्यूटी लगाई जाती है। संभवत:, इसी से गड़बड़ी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। सभी को कार्य आवंटन करना प्राथमिकता है। अन्य अनियमितताओं की पहचान कर उसे ठीक किया जाएगा। 

- तारकेश्वर राम, समादेष्टा होमगार्ड धनबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.