महुदा में लोहा लदी पिकअप वैन जब्त, बोकारो का चालक गिरफ्तार
गाड़ी चालक कामोश कुमार एवं लोहा तस्कर निमाय चंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया।
संवाद सहयोगी, महुदा: महुदा थाने की पुलिस ने बुधवार अहले सुबह महुदा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के मुख्य मार्ग पर लोहे से लदी पिकअप वैन को पकड़ा। गाड़ी चालक कामोश कुमार एवं लोहा तस्कर निमाय चंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया।
हिरासत में लिए गए चालक का नाम कामोश कुमार है। वह बोकारो जिले के हरला थाना की चौफान बस्ती का रहनेवाला है। वहीं निमाय चंद्र महतो महुदा थाना के कांड्रा का रहने वाला है।
थानेदार नंदकिशोर सिह बताया कि अवैध लोहा बोकारो ले जाया रहा था। सौदागर साव एवं उनके साथी रवि साह, रितेश सिंह, नागेंद्र सिंह, मो. नौशाद एवं वरुण कुमार के पास बेचे जाने की योजना थी। जांच पड़ताल की जा रही है कि इस कारोबार में कितने और लोग शामिल हैं। लोहा कहां से लेकर जा रहा था। इन सभी लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपितों को न्यायालय में भेजा गया है जहां से जेल भेजा दिया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।