Move to Jagran APP

Coronavirus Alert: जेलों में भी शरीरिक दूरी पर जोर, रिहाई-जमानत के बजाय इधर-उधर शिफ्ट किए जा रहे बंदी

जेलों के अंदर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गाइडलाइन जारी किया था। उम्रदराज बंदियों की रिहाई और जमानत पर विचार करने के लिए राज्य सरकारों से कहा गया था।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 09:39 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 09:39 PM (IST)
Coronavirus Alert: जेलों में भी शरीरिक दूरी पर जोर, रिहाई-जमानत के बजाय इधर-उधर शिफ्ट किए जा रहे बंदी
Coronavirus Alert: जेलों में भी शरीरिक दूरी पर जोर, रिहाई-जमानत के बजाय इधर-उधर शिफ्ट किए जा रहे बंदी

धनबाद, जेएनएन। झारखंड के जेलों में बंद कैदी भी अब शारीरिक दूरी का पालन करेंगे। इसके लिए जेल के अंदर वार्डों में कैदियों को दूर-दूर रखने की कवायद तेज कर दी गई है। जिस जेल में क्षमता से अधिक कैदी हैं उन्हें दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी क्रम में गढ़वा से धनबाद जेल में 100 कैदी शिफ्ट किए गए हैं। गिरिडीह सेंट्रल जेल से करीब दो साै बंदियों को रामगढ़, कोडरमा और मधुपुर जेल में भेजा गया है। एक जेल से दूसरे जेल में पहुंचने पर बंदियों को क्वारंटाइन पर रखा जा रहा है। ऐसा पहले से माैजूद कैदियों के अंदर कोरोना का डर कम करने के लिए किया जा रहा है। 

loksabha election banner

जेलों के अंदर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गाइडलाइन जारी किया था। उम्रदराज बंदियों की रिहाई और जमानत पर विचार करने के लिए राज्य सरकारों से कहा गया था। हालांकि झारखंड सरकार ने बंदियों की रिहाई के बजाय दूसरे उपायों पर काम कर रही है। इसी सिलसिले में जेल के अंदर शारीरिक दूरी पर जोर दिया जा रहा है। झारखंड के जिन जेलों में क्षमता से अधिक बंदी हैं उन्हें दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। इस काम को तेजी से किया जा रहा है। कोर्ट के निर्देश पर राज्य भर के जिस भी जेल में विचाराधीन बंदी क्षमता से अधिक हैं। उन्हें अलग-अलग जिलों के जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। गिरिडीह, सिमडेगा, लातेहार, चाइबासा समेत कई जेलों से बंदी रांची, धनबाद समेत अन्य जेलों में शिफ्ट किए गए हैं।

धनबाद जेल के 100 विचाराधीन बंदी को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखा गया है। ये सभी बंदी गढ़वा जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किए गए हैं। शुक्रवार को ही 80 बंदी गढ़वा से धनबाद लाए गए थे। उन्हें जेल में ही बनाए गए क्वारंटाइन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इससे पूर्व तकरीबन एक सप्ताह पूर्व भी गढ़वा से 20 विचाराधीन बंदी को धनबाद जेल लाया गया था। इन्हें भी फिलहाल क्वारंटाइन में रखा गया है। जेल अधीक्षक अजय प्रजापति ने बताया कि चुकी सभी बंदी दूसरे जिला से आए हैैं। इसलिए एहतियातन सभी को क्वारंटाइन किया गया है। 14 दिनों के बाद सभी को जेल के विभिन्न वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी जो भी आरोपित जेल आ रहे हैं। उन सभी की मेडिकल जांच कराई जा रही है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से उन्हें भी 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन वार्ड में रखा जा रहा है।

क्षमता से अधिक बंदी रखने का दंश झेल रहे सेंट्रल जेल गिरिडीह के दो सौ बंदियों को राज्य के दूसरे जेलों में शिफ्ट किया गया है। शुक्रवार को 50 बंदियों को मधुपुर जेल में शिफ्ट किया गया। कोडरमा जेल में एक सौ तीन बंदी और रामगढ़ जेल में 47 बंदियों को भेजा गया था। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने और क्षमता से अधिक बंदियों को गिरिडीह सेंट्रल जेल में रखने पर जेल आइजी ने संज्ञान लिया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.