कतरास में बेहोश मिला जख्मी बच्चा
कतरास थाना क्षेत्र के कलाली फाटक निवासी राजेंद्र कुम्हार का छह वर्षीय पुत्र मो
संस, कतरास: कतरास थाना क्षेत्र के कलाली फाटक निवासी राजेंद्र कुम्हार का छह वर्षीय पुत्र मोहित कुमार जख्मी व अचेत मिला। वह शुक्रवार की शाम पांच बजे से लापता था। काफी खोजबीन के बाद जब नहीं मिला तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस द्वारा भी खोजबीन की गई। शनिवार सुबह छह बजे सुबह मोहित मिला। वह बेर के पेड़ के नीचे जख्मी हालत में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर निचितपुर क्लीनिक ले गया जहां इलाजरत है। उसे देखने से लगता था कि किसी ने बेरहमी से पिटाई की है और उसे फेंक दिया है। उसके चेहरे, गर्दन व निजी अंगों के समीप जख्म का निशान मिले हैं। चिकित्सक ने बताया कि वह खतरे से बाहर है। बच्चे को चोट आई है। थानेदार संजय कुमार ने बताया कि किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।