रेलवे में लगेज बुकिंग का नया नियम लागू, कंफर्म टिकट पर ऑनलाइन मिलेगी यह सुविधा
Indian Railways Online Luggage Booking Service: रेलवे ने कंफर्म टिकट वाले यात्रियों के लिए 31 जुलाई से सामान की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की है।

रेल यात्री अब आनलाइन लगेज बुकिंग करा सकेंगे। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
कंफर्म टिकट वाले यात्री सामान की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।
31 जुलाई से शुरू हुई यह सुविधा पार्सल कार्यालय का चक्कर बचाएगी।
वेटिंग या आरएसी टिकट पर ऑनलाइन बुकिंग की अनुमति नहीं।
जागरण संवाददाता, धनबाद। Indian Railways Online Luggage Booking Service: ट्रेन में सफर के दौरान अब साथ ले जानेवाले सामान के लिए पार्सल कार्यालय में लाइन नहीं लगानी होगी। यात्री आरक्षित कोच में पर्सनल लगेज की आनलाइन बुकिंग करा सकेंगे।
रेलवे की यह विशेष सुविधा केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही मिलेगी। वेटिंगलिस्ट या आरएसी टिकट पर आनलाइन बुकिंग की अनुमति नहीं मिलेगी। 31 जुलाई से नई सुविधा बहाल होगी।
रेलवे के निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर पहले यात्रियों को स्टेशन के पार्सल कार्यालय पर जाकर सामान बुक कराना पड़ता था। आनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से भारी भरकम सामान लेकर पार्सल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था।
अब किसी यात्री को रेलवे की निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने के लिए ट्रेन खुलने से पहले वर्जन और पर्ची आनलाइन बनाने की सुविधा मिलेगी।
- थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनमी और एसी चेयर कार में अतिरिक्त लगेज बुकिंग की सुविधा नहीं।
- इन श्रेणियों में फ्री लगेज अलाउंस ही अधिकतम स्वीकृत सीमा होगी।
- ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान स्क्रीन पर मिलेगा लगेज नियमों का पूरा ब्योरा।
- श्रेणीवार मुफ्त सामान की सीमा और अधिकतम अनुमत वजन की जानकारी दिखाई जाएगी।
- सीमा से अधिक सामान पर लगने वाले शुल्क/पेनाल्टी की जानकारी भी मिलेगी।
- प्रतिबंधित सामान की सूची भी बुकिंग के समय स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
