स्वतंत्रता दिवस पर धनबाद के दो स्कूल होंगे सम्मानित, मिलेगा एक-एक लाख
धनबाद में स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट सरकारी विद्यालयों को सम्मानित किया गया। केजीबीवी गोविंदपुर और उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल नरगकियारी को एक-एक लाख रुपये का शीर्ष पुरस्कार मिला।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गोविंदपुर। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
धनबाद के उत्कृष्ट सरकारी विद्यालयों को किया गया सम्मानित।
केजीबीवी गोविंदपुर और नरगकियारी को मिला ₹1 लाख।
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ सम्मान समारोह।
जागरण संवाददाता, धनबाद। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोविंदपुर और उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल नरगकियारी जिले के सर्वश्रेष्ठ स्कूल चुने गए हैं। इन्हें एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
धनबाद जिला प्रशासन एवं झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के उत्कृष्ट शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले सरकारी विद्यालयों का चयन किया गया है। विभिन्न मानकों पर खरे उतरने वाले जिला एवं प्रखंड स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्कूलों को स्वतंत्रता दिवस यानी शनिवार को पुलिस लाइन हीरापुर में सुबह आठ बजे आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
विभाग की ओर से 20 जुलाई से 13 अगस्त तक आनलाइन नामांकन मंगाए गए थे। इसमें जिले के कुल 246 विद्यालयों ने भाग लिया। मूल्यांकन का आधार छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, आधार सीडिंग, अपार आइडी जनरेशन व ठहराव दर, मध्याह्न भोजन कवरेज, इको क्लब का गठन, पोषण वाटिका का निर्माण, लो कास्ट नो कास्ट गतिविधियां व रेल प्रोजेक्ट, जिला स्तरीय निरीक्षण टीम की रिपोर्ट एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रियता आदि रहा है।
इन स्कूलों को मिलेगा पुरस्कार
जिला स्तरीय आवासीय विद्यालय
- प्रथम: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), गोविंदपुर — ₹1 लाख
जिला स्तरीय उच्च विद्यालय
- प्रथम: उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, नगरकियारी, गोविंदपुर — ₹1 लाख
- द्वितीय: गर्ल्स हाई स्कूल, रेलवे कॉलोनी, भागा — ₹50 हजार
- तृतीय: उत्क्रमित हाई स्कूल, ओझाडीह-कटनिया — ₹35 हजार
जिला स्तरीय मध्य विद्यालय
- प्रथम: राजकीयकृत मध्य विद्यालय, तोपचांची — ₹50 हजार
- द्वितीय: राजकीयकृत मध्य विद्यालय, पंडुकी, गोविंदपुर — ₹25 हजार
- तृतीय: पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय, मुनीडीह प्रोजेक्ट, धनबाद — ₹10 हजार
जिला स्तरीय प्राथमिक विद्यालय
- प्रथम: प्राथमिक विद्यालय, किस्टोपुर, गोविंदपुर — ₹50 हजार
- द्वितीय: नया प्राथमिक विद्यालय, खास झरिया — ₹25 हजार
- तृतीय: प्राथमिक विद्यालय, भेलाटांड़, धनबाद सदर — ₹10 हजार
प्रखंड स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय
गोविंदपुर प्रखंड से उमवि बस्तीपुर 50 हजार, प्रावि नेरो गोविंदपुर 25 हजार एवं उमवि नागनगर गोविंदपुर 10 हजार। बलियापुर से उमवि गोपीनाथडीह 50 हजार, उउवि दुधिया 25 हजार एवं मवि प्रधानखंता 10 हजार। धनबाद प्रखंड से मवि बरसमिया 50, उमवि आदिवासी मटकुरिया 25 हजार एवं मवि सरायढेला कोलवाशरी 10 हजार।
तोपचांची से उमवि लक्ष्मीपुर 50 हजार, प्राथमिक विद्यालय 25 हजार एवं मवि भोजूडीह 10 हजार। झरिया से उमवि भालगोरा 50 हजार, नया प्रवि चार नंबर सब्जी बागान 25 हजार एवं एसबी हाई स्कूल भागा 10 हजार। बाघमारा से पीएम श्री बीटीएम मलकेरा 50 हजार, पीएम केशलपुर 25 हजार एवं बालिका मवि राजगंज 10 हजार।
पूर्वी टुंडी से प्रवि चालधोवा 50 हजार, उमवि चुरुरिया 25 हजार एवं उमवि फतेहपुर 10 हजार। एग्यारकुंड से बालक बालिका मवि चिरकुंडा 50 हजार, कलियासोल से प्रवि जयपुर 50 हजार, टुंडी से पीएम श्री विवेकानंद 50 हजार, मवि मनियाडीह 25 हजार एवं उमवि नेटवारी 10 हजार। निरसा से पीएम श्री उउवि मदनडीह 50 हजार, एसएसकेबीसी हाई स्कूल निरसा 25 हजार एवं मवि खास निरसा 10 हजार।
