Move to Jagran APP

कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की सूची फाइनल नहीं, टला हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार Dhanbad News

कोयलांचल और संताल से मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए दावेदार कांग्रेस विधायकों के नाम हैं-राजेंद्र प्रसाद सिंह पूर्णिमा नीरज सिंह दीपिका सिंह पांडेय और बादल पत्रलेख।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 03:11 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 09:02 PM (IST)
कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की सूची फाइनल नहीं, टला हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार Dhanbad News
कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की सूची फाइनल नहीं, टला हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल के विस्तार को फिलहाल टाल दिया है। मुख्यमंत्री ने चाईबासा में सात आदिवासियों की हत्या और लोहरदगा में सीसीए के समर्थन में आयोजित रैली को कारण बताया है। हालांकि राजनीतिक हलकों में कुछ और ही कारण चल रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार टलने के पीछे कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की सूची फाइनल न होना बताया जा रहा है। 

prime article banner

29 दिसंबर 2019 को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। उनके साथ कांग्रेस के रामेश्वर उरांव और आमलगीर आलम तथा राजद के सत्यानंद भोक्ता ने शपथ ली थी। तभी से हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा है। सोरेन ने गुरुवार को राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शुक्रवार 24 जनवरी को एक बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। हालांकि शाम को मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलकर मंत्रिमंडल विस्तार टालने का अनुरोध किया। 

कोयलांचल और संताल के विधायक बेचैन 

झारखंड में नियमानुसार मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्य मंत्रिमंडल में होते हैं। मुख्यमंत्री और तीन मंत्री शपथ लेने के बाद अब मंत्रिमंडल में 8 बर्थ शेष हैं। कोयलांचल और संताल से मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए दावेदार कांग्रेस विधायकों के नाम हैं-राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, दीपिका सिंह पांडेय और बादल पत्रलेख। जबकि झामुमो की तरफ से जगरनाथ महतो, मथुरा प्रसाद महतो, स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, सीता सोरेन और हाजी हुसैन अंसारी। 

बंधु तिर्की के लिए लाबिंग 

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कांग्रेस के विधायकों के नामों को लेकर सबसे ज्यादा सस्पेंस बना हुआ है। अभी भी सूची फाइनल नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली दाैरे पर थीं। वे गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचीं। इस कारण कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की सूची को हरी झंडी नहीं मिल पाई। झाविमो से निष्कासित बंधु तिर्की को लेकर भी कांग्रेस के अंदर कवायद चल रही है। ऐसी चर्चा है कि इसाई मिशनरी की तरफ से बंधु के लिए लाबिंग की जा रही है। कांग्रेस कोटे से बंधु मंत्री बन सकते हैं। अगर बंधु का नाम आगे बढ़ा तो कांग्रेस कोटे से पहले से चल रहे विधायकों के नाम में से किसी का कट सकता है। कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की सूची फाइनल होने के बाद ही हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK