Move to Jagran APP

रवींद्र पांडेय के कार्यक्रम का स्थानीय कमेटी ने किया विरोध

राजगंज गिरिडीह से पांच बार सांसद रहे रवींद्र पांडेय का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ही विरोध कर ि

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 01:34 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:13 AM (IST)
रवींद्र पांडेय के कार्यक्रम का स्थानीय कमेटी ने किया विरोध
रवींद्र पांडेय के कार्यक्रम का स्थानीय कमेटी ने किया विरोध

राजगंज : गिरिडीह से पांच बार सांसद रहे रवींद्र पांडेय का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ही विरोध कर दिया। उनकी अगुवाई में हुए कार्यक्रम में स्थानीय कमेटी के लोग ही नहीं गए। इनमें मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह व कभी उनके सिपहसालार रहे रामप्रसाद महतो भी थे। परिणाम यह हुआ कि लैंड म्यूटेशन बिल के विरोध में दो बार कार्यक्रम किया गया।

loksabha election banner

रविवार दोपहर तीन बजे पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय की अगुवाई में युवा समर्पण चौक पर म्यूटेशन बिल की प्रतियां जलायी गई। वहीं दो घंटे के बाद शाम पांच बजे उसी जगह पर पुन: म्यूटेशन बिल जलाकर विरोध राजगंज मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह के अगुवाई में किया गया।

पूर्व सांसद ने इंटर कॉलेज में स्थापित स्व. विनोद बिहारी महतो एवं गोपालचंद्र मुंशी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद महिलाओं के बीच सूखा राशन का वितरण किया। अजय सिंह, सुदाम अड्डी, पीयूष तिवारी, मंजीत तिवारी, काशी महतो, गणेश रवानी, असीम दत्ता, संजय मंडल, हीरालाल महतो, पप्पू सिंह आदि शामिल थे। वहीं संध्या में रामप्रसाद महतो, रंजीत सिंह, नीलकंठ रवानी, रमेश महतो, नरेश महतो, शिव प्रसाद वर्मा, गौतम साव, योगेश ठाकुर, पप्पू सोनी शामिल हुए। बलियापुर में भी बिल का विरोध : झारखंड सरकार की ओर से प्रस्तावित जमीन म्यूटेशन बिल का रविवार को बलियापुर के भाजपाइयों ने जमकर विरोध किया शाम को रैली निकालकर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि हेमंत सरकार का यह बिल झारखंडी जनता के लिए नुकसानदेह है। मौके पर संतलाल प्रमाणिक, घनश्याम ग्रोवर, अल्पना मुखर्जी, आशीष मुखर्जी, मनबोध रवानी, अशोक कुंभकार, विश्वजीत मुखर्जी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.