Move to Jagran APP

अचला सप्तमी में सैकड़ों सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण का होगा जुटान

जोड़ा फाटक रोड़ स्थित राम मंदिर में 19 फरवरी को अचला सप्तमी पूजा का आयोजन किया गया है। अचला सप्तमी का आयेाजन शाकद्वीपीय ब्राह्मण सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ झारखंड तथा शाकद्वीपीय परिवार मंच धनबाद की ओर से किया गया है। जिसमें शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार के झारखंड तथा भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से लगभग सैकड़ों ब्राह्मणों का जुटान होगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 11:37 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 11:37 PM (IST)
अचला सप्तमी में सैकड़ों सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण का होगा जुटान
अचला सप्तमी में सैकड़ों सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण का होगा जुटान

जासं, धनबाद: जोड़ा फाटक रोड़ स्थित राम मंदिर में 19 फरवरी को अचला सप्तमी पूजा का आयोजन किया गया है। अचला सप्तमी का आयेाजन शाकद्वीपीय ब्राह्मण सार्वभौम, शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ झारखंड तथा शाकद्वीपीय परिवार मंच धनबाद की ओर से किया गया है। जिसमें शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार के झारखंड तथा भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से लगभग सैकड़ों ब्राह्मणों का जुटान होगा। ब्राह्मण परिवार के प्रांतीय उपाध्यक्ष जितेश मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अचला सप्तमी के अवसर पर भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ व शाकद्वीपीय परिवार मंच के पदाधिकारी व सदस्य तैयारी में लगे हुए हैं।

loksabha election banner

अचला सप्तमी सभी सप्तमी तिथियों में सर्वश्रेष्ठ:

माघ मास की शुक्ल पक्ष की अचला सप्तमी सभी सप्तमी तिथियों में सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। हिदू धर्म में अचला सप्तमी का खास महत्व है। इसे रथ अरोग्य सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सात जन्म के पाप को दूर करने के लिए रथारूढ़ सूर्यनारायण की पूजा की जाती है। इसी दिन भगवान सूर्य ने सबसे पहले विश्व को प्रकाशित किया था। इसे सूर्य जयंती के नाम से भी जानते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमिका निभाएंगे: राष्ट्रीय संरक्षक डॉ मदन माधव मिश्र, बृज बिहारी पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, प्रांतीय अध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला अध्यक्ष डॉ बृज बिहारी पाठक, युवा प्रांतीय अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्य ज्ञान मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष जयनंदन मिश्रा, युवा प्रांतीय उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव पीके मिश्रा, सुधांशु शेखर मिश्रा, जिला सचिव मुरलीधर मिश्रा, युवा प्रांतीय महासचिव अमरीष पाठक, कोषाध्यक्ष जसवंत मिश्रा, सह-कोषाध्यक्ष आनंद पांडे, प्रमुख सलाहकार वीरेंद्र पांडे, जिला प्रवक्ता रत्नेश कुमार मिश्रा, संगीत गोष्ठी अनिल पाठक, मुन्ना पांडे एवं सक्रिय सदस्य सुनील मिश्रा, राजीव मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, राजीव रंजन मिश्रा, प्रदीप पांडे, भोलानाथ पांडे, विजेंद्र मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, गोपाल पाठक, देवकीनंदन पांडे, संजय पाठक, सुनील मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी राममूर्ति पाठक की भूमिका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.