Move to Jagran APP

11 महीने में 10.5 हजार वाहन चालकों ने तोड़ा ट्रैफिक नियम

वाहन चालकों से जुर्माना वसूलने का लक्ष्य पुलिस परिवहन मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों को सौंपा है। पिछले पांच वर्षों में ट्रैफिक पुलिस का लक्ष्य दो-ढाई गुणा तक बढ़ा दिया गया है।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 03:54 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 03:54 PM (IST)
11 महीने में 10.5 हजार वाहन चालकों ने तोड़ा ट्रैफिक नियम
11 महीने में 10.5 हजार वाहन चालकों ने तोड़ा ट्रैफिक नियम

धनबाद, नीरज दुबे। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार तथा सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पूरे साल कई हथकंडे अपनाए। शहर में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 10 हजार 500 वाहन 11 महीने में पकड़े गए। उनसे ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना भी वसूल किया। यहां तक कि स्कूल कॉलेजों में सड़क दुर्घटना को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। हालांकि स्थिति में अब भी कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। बड़ी संख्या में लोग अब भी बगैर हेलमेट के बाइक चलाते हैं और दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। हर दिन वाहन चालक ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं और जुर्माना देकर छूट जाते हैं। 

loksabha election banner

यह भी सच है कि वाहन चालकों से जुर्माना वसूलने का लक्ष्य पुलिस परिवहन मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों को सौंपा है। पिछले पांच वर्षों में ट्रैफिक पुलिस का लक्ष्य दो-ढाई गुणा तक बढ़ा दिया गया है। पांच साल पूर्व जुर्माना वसूली का टारगेट तकरीबन 50-60 लाख रुपये सालाना था। अब यह तकरीबन डेढ़ करोड़ सलाना हो चुका है। ट्रैफिक पुलिस निर्धारित लक्ष्य को ही पूरा करने में परेशान है। इस साल लक्ष्य के करीब पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पाई है। हर दिन चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों से जुर्माना वसूल रही है।

माह           धराए वाहन     जुर्माना

जनवरी        1483       10,97,400 

फरवरी        707         5,28.900

मार्च          1005       7,42100

अप्रैल         1020     8,25,600

मई             668     5,11,900

जून            849      8,72,500

जुलाई         660      707,000

अगस्त         902     9,02,900

सितंबर        1103    9,24,900

अक्टूबर       1002    9,14,300

नवंबर         1045    9,23, 200 

इन मामलों में लग सकता है जुर्माना : वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न मामलों में प्रत्येक दिन दर्जनों वाहन पकड़े। इनमें बगैर हेलमेट, बगैर लाइसेंस, निबंधन, प्रदूषण, बीमा रहित, वाहन फिटनेस, नो पार्किंग, ट्रिपल लोडिंग, बगैर सीटबेल्ट, प्रेशर हार्न, काला शीशा, ओवर लोडिंग समेत विभिन्न आरोपों में वाहन चालकों से जुर्माना वसूल की है।

          हेलमेट-लाइसेंस-प्रदूषण-निबंधन  

जनवरी-1177     55      119     08

फरवरी-490      18        36     18

मार्च- 711      40        58      03

अप्रैल- 852      45        47      09 

मई- 428      27        30     05

जून- 620      57        66     02

जुलाई- 366      53         38    10

अगस्त- 691      73         87    02

सितंबर- 725      66         54    07

अक्टूबर- 603      52         67    04

नवंबर- 700      69         73    12


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.