कैंपस प्रिंसेस से तय होगा मिस इंडिया का सफर, एक फरवरी को आइआइटी आइएसएम में ऑडिशन Dhanbad News
आइआइटी आइएसएम में एक फरवरी को कैंपस प्रिंसेस का ऑडिशन होगा। कैंपस प्रिंसेस का क्राउन मिस इंडिया के लिए दरवाजा खोलेगा।
धनबाद, जेएनएन। धनबाद में रहकर मिस इंडिया तक पहुंचने का सपना देख रही हैं तो फिर तैयार हो जाइए। क्योंकि आइआइटी आइएसएम में एक फरवरी को कैंपस प्रिंसेस का ऑडिशन होगा। कैंपस प्रिंसेस का क्राउन मिस इंडिया के लिए दरवाजा खोलेगा। इस खिताब की विजेता सीधे ब्यूटी कांटेस्ट मिस इंडिया के सेकेंड राउंड में हिस्सा लेंगी।
इसमें धनबाद या किसी भी शहर की लड़कियां प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं। शर्त यही है कि कैंपस प्रिंसेस के तय मानकों को पूरा करना होगा। जी हां आइआइटी आइएसएम में सृजन का आगाज गुरुवार को होगा। सृजन के लिए आइआइटी आइएसएम को खास बनाया जा रहा है। सृजन में ही कैंपस प्रिंसेस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जज के रूप में मिस वेस्ट बंगाल-2019 मौजूद रहेंगी।