विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर मोबाइल चोर एक्टिव, आईआईटी-आईएसएम के प्रोफेसर का आईफोन उड़ाया

Published: Sat, 30 May 2026 01:49 PM (IST)

Dhanbad Railway Station के आरक्षण काउंटर से आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के प्रोफेसर संजीव कुमार पाल का डेढ़ लाख का आईफोन 17 प्रो चोरी हो गया।

धनबाद रेलवे स्टेशन की आरक्षित टिकट खिड़की।(प्रतीकात्मक फोटो)

धनबाद रेलवे स्टेशन की आरक्षित टिकट खिड़की।(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. आईआईटी प्रोफेसर का आईफोन 17 प्रो चोरी।

  2. धनबाद रेलवे आरक्षण काउंटर पर हुई घटना।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर परिसर में मोबाइल चोरों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। ताजा मामले में IIT(ISM) Dhanbad के प्रोफेसर संजीव कुमार पाल का महंगा मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद उन्होंने धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रोफेसर पाल ने बताया कि शुक्रवार शाम वह रेलवे आरक्षण काउंटर पर टिकट बुक कराने पहुंचे थे। काउंटर पर यात्रियों की भीड़ थी और टिकट लेने के दौरान उनका ध्यान कुछ समय के लिए इधर-उधर हुआ। इसी बीच उनकी जेब में रखा आईफोन 17 प्रो गायब हो गया। जब टिकट लेने के बाद उन्होंने मोबाइल निकालने की कोशिश की तो वह नहीं मिला।

उन्होंने तत्काल आरक्षण काउंटर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। प्रोफेसर के अनुसार मोबाइल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने आशंका जताई है कि भीड़ का फायदा उठाकर किसी जेबकतरे ने उनका फोन निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रेलवे स्टेशन और आरक्षण काउंटर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच यात्रियों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने मोबाइल और अन्य कीमती सामान को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।