विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईआईटी आईएसएम के पूर्व छात्र अभिषेक राज परमानि ने एआई पुस्तक का सह-लेखन किया, टाइम्स स्क्वायर पर चमके

Published: Fri, 04 Sep 2026 11:46 PM (IST)

आईआईटी आईएसएम के पूर्व छात्र अभिषेक राज परमानि ने "बिल्डिंग एजेंटिक एआई सिस्टम्स" नामक पुस्तक का सह-लेखन किया है।

आइआइटी आइएसएम कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्र अभिषेक राज परमानी। (फोटो साैजन्य)

आइआइटी आइएसएम कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्र अभिषेक राज परमानी। (फोटो साैजन्य)

HighLights

  1. आईआईटी आईएसएम के पूर्व छात्र अभिषेक राज परमानि ने पुस्तक का सह-लेखन किया।

  2. "बिल्डिंग एजेंटिक एआई सिस्टम्स" नामक पुस्तक एप्रेस द्वारा प्रकाशित होगी।

  3. उनके एआई कार्य के लिए टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दूसरी बार प्रदर्शित।

जागरण संवाददाता, धनबाद। आइआइटी आइएसएम कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्र अभिषेक राज परमानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बिल्डिंग एजेंटिक एआई सिस्टम्स नामक आगामी पुस्तक के सह-लेखक के रूप में योगदान दिया है। इस पुस्तक का प्रकाशन एप्रेस, जो स्प्रिंगर नेचर जो वैश्विक स्तर पर शोध कार्य प्रकाशित करती है द्वारा किया जाएगा।

पुस्तक तेजी से विकसित हो रहे एजेंटिक एआई के क्षेत्र पर केंद्रित है तथा इसमें स्व-निर्देशित सिंगल-एजेंट और मल्टी-एजेंट एआई सिस्टम्स के विकास के साथ उनके व्यावहारिक और प्रोडक्शन आधारित उपयोगों को शामिल किया गया है।

इस उपलब्धि के साथ ही परमानी को न्यूयार्क, अमेरिका के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दूसरी बार स्थान मिला है। इस बार टाइम्स स्क्वायर पर उनके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कार्य और आगामी पुस्तक को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, जो आइएसएम के लिए भी गर्व का विषय है।

परमानी ने 2017 से 2021 के दौरान आइआइटी आइएसएम से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वे सनकिंग अमेरिका में सीनियर मशीन लर्निंग इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे जैगुआर लैंड रोवर लिमिटेड, यूनाइटेड किंगडम में सीनियर डेटा साइंटिस्ट तथा बेंगलुरु स्थित सैमसंग में डेटा साइंस के क्षेत्र में कार्य कर चुके हैं।

परमानि ने कहा कि आइएसएम ने मेरी यात्रा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान ने मुझे मजबूत आधार, बेहतर पढ़ाई का वातावरण और ऐसे अवसर दिए हैं जिन्होंने मेरी यात्रा को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।