धनबाद में आज से बिना मास्क निकले तो पकड़ेगी पुलिस
धनबाद देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब धनबाद में भी सख्त
धनबाद : देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब धनबाद में भी सख्ती बरतने की तैयारी है। पूजा गुजरने के साथ ही डीसी उमाशंकर ने संक्रमण की रोकथाम को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। अब सोमवार से इसे अमली जामा पहनाने की तैयारी हो चुकी है। इस दौरान घरों से बिना मास्क बाहर निकले तो पुलिस कर करवाई होगी। डीसी उमाशंकर सिंह ने बताया कि मास्क लगाना लोगों को अनिवार्य है। सोमवार से इस नियम को सख्त किया जा रहा है। डीटीओ और ट्रैफिक पुलिस को विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। सरकार के तय मानकों के अनुरूप बिना मास्क पकड़े जाने वालों पर कार्रवाई होगी। कई राज्यों में नियमों को बदला गया है। कड़ाई की गई है, लेकिन राज्य सरकार से अभी कुछ दिशा निर्देश नहीं है। सो, पूर्व की तरह ही नियम पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है। नियम है कि मास्क नहीं लगाने पर 10 घंटे की अस्थाई जेल होगी, लेकिन धनबाद में यह नियम नहीं चलाया गया है। जमशेदपुर में कई स्कूलों को अस्थाई जेल के लिए तैयार किया गया था। नकद जुर्माने का भी प्रावधान है।
दो से तीन दिन में कोरोना जांच के लिए होगी धड़पकड़
विशेष कोरोना जांच को लेकर भी प्रशासन सख्ती में है। राज्य सरकार से रेट किट मिलते ही संवेदनशील इलाकों में लोगों को पकड़ कर जांच की जाएगी। उनके अनुसार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर तरह से सख्ती बरती जाएगी। दिल्ली जैसी स्थिति यहां नहीं होने देंगे। लोगों को भी समझदारी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर दिन दो से ढाई हजार जांच का लक्ष्य रखा गया है। दो दिनों में किट आने की उम्मीद है। उसके बाद 15 दिन तक जांच होगी। अब कोर्ट रोड में सड़क पर वाहन लगाया तो होगा जब्त
अब अगर आप कोर्ट रोड में वाहन खड़ी कर रहे हैं तो सावधान रहिएगा। प्रशासन वैसे वाहनों को दबोचने की तैयारी कर चुका है। एसडीओ सुरेंद्र कुमार खुद इसके लिए खड़े होंगे। एसडीएम ने बताया कि मुख्यालय और कोर्ट के सामने जहा-तहा बेतरतीब वाहन लगने के कारण जाम हो रहा है। अब सभी को कोहिनूर मैदान में स्थित पाìकग स्थल पर ही अपने वाहन लगाने है। सोमवार से सड़क पर वाहन खड़ी करने पर चलान काटा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी यह अभियान सिर्फ कोर्ट मोड़ में ही चलाया जाएगा। इसके बाद अन्य इलाकों में भी यह अभियान चलाया जाएगा।