Move to Jagran APP

भाजपा सांसद पीएन सिंह टिकट को लेकर आश्वस्त, कहा-मैं तीन लाख वोटों से जीता हूं

2005 के विधानसभा चुनाव के समय मेरा टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री बालूलाल मरांडी खुद धनबाद से लड़ना चाहते थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 01:33 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 01:33 PM (IST)
भाजपा सांसद पीएन सिंह टिकट को लेकर आश्वस्त, कहा-मैं तीन लाख वोटों से जीता हूं
भाजपा सांसद पीएन सिंह टिकट को लेकर आश्वस्त, कहा-मैं तीन लाख वोटों से जीता हूं

धनबाद, जेएनएन। उम्र दराज और विकास कार्यो की कसौटी पर फेल लोकसभा सदस्यों के टिकट काटे जाने की चर्चा के बीच झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने पार्टी के अंदर के राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है-मैंने 2014 का लोकसभा चुनाव तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीता था। तीन लाख वोट से जीतने वाले का टिकट कटेगा तो फिर किसे मिलेगा?

loksabha election banner

मंत्री सरयू और अमर की धनबाद पर नजर: झारखंड प्रदेश भाजपा के राजनीतिक हलकों के अंदर चर्चा है कि अबकी पीएन सिंह का पत्ता साफ होगा। इसके बाद कई दिग्गजों ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र पर अपनी नजरें टिका दी हैं। इनमें राज्य के खाद्य आपूर्ति मामले के मंत्री सरयू राय और राजस्व मंत्री अमर बाउरी प्रमुख हैं। विरोधियों का कहना है कि सिंह विकास की कसौटी पर फेल हैं। उम्र भी हो गया है। सिंह को सबसे ज्यादा पिछले चुनाव में तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत पर भरोसा है। हालांकि यह अलग बात है कि तब जबरदस्त मोदी लहर थी। मोदी के नाम पर ही जनता ने वोट दिए थे।

अभी तो मैं 70 का भी नहीं : झारखंड भाजपा के दिग्गज पीएन दो बार से सांसद हैं। धनबाद से तीन बार विधायक और राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्हें संगठन में भी प्रदेश अध्यक्ष जैसे अहम पद पर काम करने का अनुभव है। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि अभी तो मैं 70 वर्ष का भी नहीं हूं। मेरी जन्म तिथि 11 जुलाई 1949 है। लोकसभा चुनाव 2019 के समय मेरी उम्र 70 वर्ष होगी। मंत्री सरयू राय उम्र में मुझसे बड़े हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री नहीं काट सके थे टिकट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यकाल में किसका टिकट कटेगा और किसका बचेगा दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, धनबाद के सांसद आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा है कि 2005 के विधानसभा चुनाव के समय मेरा टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री बालूलाल मरांडी खुद धनबाद से लड़ना चाहते थे। वह नहीं कटवा सके। धनबाद में किसी बाहरी प्रत्याशी की जरूरत नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.