Move to Jagran APP

पत्नी की हत्या कर पति ने पेड़ पर लटक लगाई फांसी, घटना के कारणों का खुलासा नहीं

30 वर्षीय गोरंगो अपनी पत्नी 28 वर्षीय उर्मिला के साथ ससुराल में ही रहता था। वह दिहाड़ी मजदूर था। शनिवार की रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों सो गए।

By mritunjayEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 05:33 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 05:33 PM (IST)
पत्नी की हत्या कर पति ने पेड़ पर लटक लगाई फांसी, घटना के कारणों का खुलासा नहीं
पत्नी की हत्या कर पति ने पेड़ पर लटक लगाई फांसी, घटना के कारणों का खुलासा नहीं

निरसा, जेएनएन। निरसा थाना क्षेत्र के साहेब डंगाल बस्ती निवासी गोरंगो मोदी ने शनिवार की रात कुल्हाड़ी से मारकर अपनी पत्नी उर्मिला मोदी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद गोरंगो  पेड़ पर फांसी का फंदा बना खुद भी लटक गया। इस घटना के बाद साहेब डंगाल में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

loksabha election banner

30 वर्षीय गोरंगो अपनी पत्नी 28 वर्षीय उर्मिला के साथ ससुराल में ही रहता था। वह दिहाड़ी मजदूर था। शनिवार की रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों सो गए। रविवार सुबह पत्नी का शव घर के आंगन के अंदर खटिया पर पड़ा था तो पति का पेड़ से लटक रहा था। यह देख गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। निरसा थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आपसी विवाद का लगता है। पति ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। जांच के बाद ही पता चलेगा कि पति ने किन कारणों से पत्नी की हत्या की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.