Move to Jagran APP

होली की रात पहले पत्नी संग किया शराब का सेवन, फिर गला दबाकर किया था हत्या, ठाणे से हुआ गिरफ्तार Dumka News

जुबेल ने पुलिस से कहा कि होली के दिन उसने घर से एक युवक को निकलते देखा था। इसलिए होली की ही रात पत्नी संग पहले शराब का सेवन किया। फिर उसी के दुप्पटे से गला दबाकर हत्या कर दी।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 04:34 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 04:34 PM (IST)
होली की रात पहले पत्नी संग किया शराब का सेवन, फिर गला दबाकर किया था हत्या, ठाणे से हुआ गिरफ्तार Dumka News
होली की रात पहले पत्नी संग किया शराब का सेवन, फिर गला दबाकर किया था हत्या, ठाणे से हुआ गिरफ्तार Dumka News

धनबाद, जेएनएन। होली के दिन पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला पति जुबेल हसन को दुमका पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिला के उल्लासनगर से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि जुबेल ने पत्नी की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया है। हत्या का कारण पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध बताया है।

loksabha election banner

जुबेल ने पुलिस से कहा कि होली के दिन उसने घर से एक युवक को निकलते देखा था। इसलिए होली की ही रात पत्नी संग पहले शराब का सेवन किया। उसके बाद उसके ही दुप्पटे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या के दो दिन बाद जब शव में दुर्गंध आने लगा तो वह महाराष्ट्र भाग गया।

घटना के दो दिन बाद 12 मार्च को मृतका के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। उसी आधार पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। 16 मार्च को उल्लासनगर पुलिस के सहयोग से पांचवां माइल लेबर कैंप बिरला गेट संचुरी से दबोच लिया गया। एसडीपीओ ने कहा कि अनुसंधान में पुलिस उस युवक की भी तलाश करेगी, जिससे महिला का अवैध संबंध था। ताकि घटना के तह तक पहुंचा जा सके। 

होली के एक दिन पहले दिया घटना को अंजाम : मसानजोड़ थाना के झाझापाड़ा के पहाड़िया टोला में नौ मार्च की रात जब चारो तरफ रंग के त्योहार का जश्न शुरू हो रहा था। लोगों पर होली का नशा चढ़ने लगा था तभी जुबेल अपनी पत्नी सीमा पूजहर की गला दबाकर हत्या करने की ठान लिया था। घटना को अंजाम देकर दो दिन तक उसी घर में रहा। उसके बाद ठाणे भाग गया। मसानजोर थाना पुलिस ने पिता सुकू पूजहर के बयान पर जुबेल के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर हत्यारे पति की तलाश शुरू कर दिया था।

घर में ही दफनाने के लिए खोद रहा था गड्ढा : जुबेल ने हत्या के बाद शव को घर में ही दफनाने के लिए गड्ढा भी खोदना शुरू किया था, लेकिन उसमें सफल नहीं हो सका। क्योंकि पत्थर निकल गया। उसे लगा कि वह पकड़ा जाएगा तो भय से गांव से फरार हो गया। घटना के तीन दिन बाद जब महिला का पिता अपने घर पहुंचा तो उसे दुर्गंध लगा। देखा कि बेटी का सड़ा गला शव पड़ा है। सुकू पुजहर की चार बेटियों में यह सबसे बड़ी बेटी थी, जो दिल्ली में काम करती थी।

एक साल पहले ही हुआ था प्रेम विवाह : बताया जाता है कि एक साल पूर्व दिल्ली में उसे पं बंगाल के मालदा जिले के युवक जुबेल से प्रेम हो गया। दोनों ने शादी कर ली और दिल्ली में रहने लगे। पिता सुकू पुजहर ने बताया कि सीमा आपने पति के साथ उनके झाझापाड़ा स्थित घर में रहती थी। बीच-बीच में पति के साथ काम करने दिल्ली जाती थी। फरवरी महीने में सीमा दिल्ली से अपने पति के साथ झाझापाड़़ा लौटी थी। बेटी और दामाद के आने पर सुकू अपनी पत्नी एवं तीन बेटियों के साथ अपने ससुराल मसलिया चले गये थे। एक माह बाद वह घर वापस आये तो बेटी का शव खाट पर पड़ा पाया और दामाद फरार था। पिता की सूचना पर मसानजोर के थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.