Move to Jagran APP

संताल से उठी चिंगारी से धधकी आजादी की मशाल

जाटी मैथन देवली निरसा टुंडी हूल दिवस पर रविवार को मैथन निरसा देवली पूर्वी टुंडी अ

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 08:17 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 06:49 AM (IST)
संताल से उठी चिंगारी से धधकी आजादी की मशाल
संताल से उठी चिंगारी से धधकी आजादी की मशाल

जाटी, मैथन, देवली, निरसा, टुंडी : हूल दिवस पर रविवार को मैथन, निरसा, देवली, पूर्वी टुंडी और टुंडी में कई कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर गोविदपुर में तिलाबनी ग्राम पंचायत के ऑल झारखंड आसेका सामुदायिक भवन बागदूडीह के प्रांगण में सिदो कान्हु की आदमकद प्रतिमा का अनावरण हुआ।

loksabha election banner

बीएसके कॉलेज मैथन के समीप पंडित रघुनाथ मुर्मू मैदान में धाíमक अनुष्ठान एवं नृत्य संगीत की बीच हूल दिवस मना। पूजा-अर्चना के बाद में पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को डीवीसी सीएसआर टीम ने सम्मानित किया। मौके पर लोगों ने 1855 में राजमहल के भोगनाडीह में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सिदो मुर्मू, कान्हु मुर्मू और चांद-भैरव के विद्रोह को याद दिया। वक्ताओं ने कहा कि संताल से उठी चिंगारी ने पूरे देश में आजादी की मशाल जलाई। निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सुनील हेंब्रम, सुजीत हांसदा, मंगल हांसदा, जगरनाथ सोरेन, गणेश सोरेन, विजय हांसदा, विजय हेंब्रम, मौजूद थे।

इधर पूर्वी गोविदपुर क्षेत्र के तिलाबनी पंचायत में ऑल झारखंड आसेका सामुदायिक भवन प्रांगण बागदूडीह में सिदो कान्हु की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि लक्ष्मी मुर्मू एवं सत मुर्मू ने किया। इसके पूर्व आदिवासी महिला मंडली की महिलाएं नृत्य करते हुए मांझी हड़ाम रविलाल मरांडी को अनावरण स्थल पर लेकर पहुंची। उनके नेतृत्व में आदिवासी परंपरा के अनुसार सिदो-कान्हु की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद आसेका का झंडा फहराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परेश टुडू, छुटू मुर्मू, रवि लाल मरांडी, जयराम मरांडी, शिवलाल टुडू, मंजूरा मरांडी, सुहागी मुर्मू, मिलोनी हेम्ब्रम, चांद मुर्मू, बोदी लाल सोरेन, अभिलाष हेंब्रम का सराहनीय योगदान रहा।

थापरनगर संवाद सहयोगी ने बताया कि सिदो कान्हु सेवा समिति बेनागोड़िया के कार्यक्रम में सुनील कुमार बास्की, संजय कुमार मरांडी, कृष्णलाल टूडू, जीवन मरांडी, ज्योति लाल मरांडी, श्रीकांत लाल टूडू सक्रिय थे।

पूर्वी टुंडी में आंबेडकर क्लब लटानी के सदस्यों ने क्रांतिकारी सिदो-कान्हु और चांद-भैरव के चित्र पर श्रद्धांजलि अíपत की। शहीदों के बलिदान को याद किया गया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष नीलकमल दास, शिक्षक रामप्रसाद दास, सुनील दास, अशोक कु दास, राजकुमार, संजय, रोहित, केशव, अमित, राजरंजन, अनिल, सहित अन्य मौजूद थे।

टुंडी : पश्चिमी टुंडी के जांताखूंटी में सिदो-कान्हु सामाजिक शैक्षणिक सांस्कृतिक समिति के हूल दिवस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मथुरा महतो, झाविमो जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, झामुमो जिला सह सचिव मीणा हेम्ब्रम, चांदोलाल हेम्ब्रम, फूलचांद किस्कु, कामेश्वर सिंह, फेलन सोरेन, कमल टुडू, चंपा देवी आदि मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.