Move to Jagran APP

DMC: विधानसभा चुनाव से जल्द नगर-निकाय इलेक्शन की जागी उम्मीद; दीपावली के बहाने मेयर, डिप्टी मेयर के दावेदारों ने बढ़ाई सक्रियता

पार्टी स्तर पर नगर निगम चुनाव हुआ तो भाजपा के महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह भी डिप्टी मेयर के प्रत्याशी होंगे। यही मुख्य वजह रही कि रमेश पांडे को भाजपा में शामिल नहीं कराया गया। रमेश पांडे शुरू से घोषित किए हुए हैं कि वह डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ेंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 01:52 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 10:18 AM (IST)
DMC: विधानसभा चुनाव से जल्द नगर-निकाय इलेक्शन की जागी उम्मीद; दीपावली के बहाने मेयर, डिप्टी मेयर के दावेदारों ने बढ़ाई सक्रियता
धनबाद नगर निगम चुनाव के मद्देनर संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान शुरू किया।

धनबाद, जेएनएन। बिहार विधान सभा एवं झारखंड सहित अन्य राज्यों में उपचुनावों ने नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की भी उम्मीदें जगा दी हैं।  उन्हें ऐसा लग रहा है कि जब सरकार बेरमो व दुमका विधानसभा के उपचुनाव आयोजित कर सकती है, तो निगम चुनाव से क्या परहेज। जल्द ही इसके चुनाव भी होंगे। इसका असर दीपावली की शुभकामना संदेश में भी साफ झलकता है।

loksabha election banner

इस वर्ष दीपावली के शुभकामना संदेश सोशल मीडिया से लेकर शहर के हार्डिंग तक अधिकतर उन्हीं लोगों का है जो स्वयं को निगम चुनाव के उम्मीदवार घोषित करते रहे हैं। वह चाहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल हो या उन्हीं के पार्टी के भृगुनाथ भगत, अंकेश राज या फिर कांग्रेस के शमशेर आलम व अन्य। शमशेर आलम ने तो बाकायदा शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं विश्व हिंदू परिषद से अलग हुए भाजपा की सदस्यता के लिए प्रयत्नशील रमेश पांडे भी दीपावली के बहाने आम लोगों के बीच खूब सक्रिय रहे। कांग्रेस नेता संतोष सिंह, मनोज सिंह, निखिलेश सिंह गुड्डू, भाजपा के मानस प्रसून, अमरेद्र सिंह गुड्डू, मुकेश पांडे, संतोष सिंह, नितिन भटूट भी नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी बनना चाहते हैं। ये भी दीपावली मे दिया, मिठाई व अन्य सामग्री बांटने में खूब सक्रिय रहे।  यदि मौजूदा व्यवस्था रहे तो नगर निगम के लिए मेयर का सीट ओबीसी व डिप्टी मेयर का सीट जनरल के लिए ही रहेगा। पार्टी स्तर पर चुनाव हो तो काफी  गहमागहमी टिकट हासिल करने के लिए भी रहेगी। ऐसे में वरीय नेताओं की गणेश परिक्रमा भी शुरू कर दी गई है।

चंद्रशेखर सिंह लड़ेंगे चुनाव

पार्टी स्तर पर नगर निगम चुनाव हुआ तो भाजपा के महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह भी डिप्टी मेयर के प्रत्याशी होंगे। बता दें की यही मुख्य वजह रही कि रमेश पांडे को भाजपा में शामिल नहीं कराया गया। रमेश पांडे शुरू से घोषित किए हुए हैं कि वह डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ेंगे। लिहाजा आखिरी वक्त में भाजपा की उनकी सदस्यता रोक दी गई।

शमशेर ने झोंकी ताकत

नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर रहे एकलव्य सिंह के भाई अभिषेक सिंह गुड्डू भी चुनाव लड़ने के मूड में है। वह डिप्टी मेयर के लिए प्रत्याशी हो सकते हैं। कांग्रेस नेता मनोज सिंह, संतोष सिंह भी दावेदार हैं। इस बीच मेयर चुनाव में 50000 से अधिक वोट ला चुके शमशेर आलम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वह हर जगह बैनर-पोस्टर लगाकर अपना दावा मजबूत कर रहे हैं। ओबीसी सीट होने पर संभवत उन्हें टिकट हासिल करने में चुनौती भी ना मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.