देशद्रोह के केस में असलम व राजकुमार के पक्ष में उतरे हिंदू संगठन, फिर पलटे
राम रहीम के नाम से चर्चित असलम मंसूरी व राजकुमार महतो के खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मामले में हिंदू संगठन दोनों के पक्ष में उतर आए।
संवाद सहयोगी, लोयाबाद: राम रहीम के नाम से चर्चित असलम मंसूरी व राजकुमार महतो के खिलाफ दर्ज किए गए देशद्रोह के मुकदमे पर ¨हदू संगठन व दुर्गा पूजा समितियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। शुक्रवार को अलग-अलग प्रेस वार्ता कर दुर्गापूजा समिति, हिंदू क्रांति सेना, मिशन मोदी अगेन पीएम, बजरंग दल, गौ रक्षा राजकुमार व असलम के पक्ष में उतर आया। हालांकि शाम होते ही कुछ संगठन अपने रुख से पलट गए। बजरंग दल जिला महानगर प्रमुख विकेश ¨सह एंव गौरक्षा के रंजीत रवानी शुक्रवार शाम मीडिया के सामने आए और पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विकेश ने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो संगठन आंदोलन को विवश हो जाएगा। कहा कि सुबह में जो बयान दिया था, उसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
इससे पहले सुबह तीनों संगठनों ने कहा था कि राजकुमार महतो तथा असलम मंसूरी व उनके भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा एक राजनीतिक साजिश है। इन संगठनों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की थी। समितियों ने कहा कि यह सिर्फ संप्रदाय सौहार्द के बिगाड़ने के विरोधियों की साजिश है। 33 सेकेंड ते वीडियो में सिर्फ चार सेकेंड का ही दिखाया जा रहा। प्रशासन पूरी वीडियो देख ले तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
लोयाबाद पूजा कमेटी की तरफ से सचिव विजेंद्र पासवान, विनोद पासवान, गड़ेरिया पूजा कमेटी की तरफ से मनोज निषाद, विष्णु महतो और यज्ञ समिति बांसजोड़ा के शंकर तुरी, रामा शंकर महतो ने प्रेस को संबोधित किया। ¨हदू क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, मिशन मोदी पीएम अगेन के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, बजरंग दल के जिला प्रमुख विकेश ¨सह, गौ रक्षा के जिला प्रमुख रंजीत रवानी ने भी प्रेस वार्ता कर राम रहीम का बचाव किया था।