हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार
सिजुआ : रविवार देर रात मुनीडीह ओपी की पुलिस ने जोगता पुलिस के सहयोग से छापामारी कर
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 08:25 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 08:25 PM (IST)
सिजुआ : रविवार देर रात मुनीडीह ओपी की पुलिस ने जोगता पुलिस के सहयोग से छापामारी कर भेलाटांड़ निवासी हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव झा को गिरफ्तार कर लिया। गौरव को मुनीडीह ओपी ले जाया गया। मुनीडीह के समरशिखरा में रविवार शाम दूध कारोबारी लखनदेव यादव व जगेश्वर ¨सह के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें दोनों जख्मी हो गये थे। दोनों गाय ले जा रहे थे तभी खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बतानेवाले आधा दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया और रंगदारी की मांग करते हुए मारपीट की थी। इस मामले में जख्मी लखनदेव की शिकायत पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में गौरव भी आरोपित हैं। गौरव खुद को ¨हदू समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बताते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें