Move to Jagran APP

पूर्व भाजपा नेत्री दुष्कर्म केस में हाई कोर्ट ने विधायक की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा, दो महीने से जेल में हैं बंद Dhanbad News

धनबाद कोर्ट से जमानत अर्जी खारित होने के बाद ढुलू ने हाई कोर्ट की शरण ली है। कतरास की रहने वाली भाजपा की पूर्व महिला नेत्री ने विधायक पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 06:16 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 07:56 AM (IST)
पूर्व भाजपा नेत्री दुष्कर्म केस में हाई कोर्ट ने विधायक की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा, दो महीने से जेल में हैं बंद Dhanbad News
पूर्व भाजपा नेत्री दुष्कर्म केस में हाई कोर्ट ने विधायक की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा, दो महीने से जेल में हैं बंद Dhanbad News

रांची/ धनबाद, जेएनएन। धनबाद जिला भाजपा की पूर्व महिला पदाधिकारी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में जेल में बंद बाघमारा के विधायक ढुलू महतो की जमानत अर्जी पर सोमवार को हाई कोर्ट रांची में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की सुनने के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। भाजपा विधायक महतो 11 मई से धनबाद जेल में बंद हैं। वे बाहर निकलने के लिए दुष्कर्म मामले में जमानत के लिए लगातार कानूनी लड़ाई लड रहे हैं।

loksabha election banner

हाई कोर्ट में जस्टिस्ट आर मुखोपाध्याय की अदालत में सोमवार को ढुलू महतो की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। धनबाद कोर्ट से जमानत अर्जी खारित होने के बाद ढुलू ने हाई कोर्ट की शरण ली है। कतरास की रहने वाली भाजपा की पूर्व महिला नेत्री ने विधायक ढुलू पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। झारखंड में भाजपा की सरकार जाने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य मामलों में दबाव बढ़ाया तो विधायक ने 11 मई को धनबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद से वे जेल में हैं।

हेमंत सरकार में विधायक पर करीब एक दर्जन मामले दर्ज किए गए। सभी में विधायक को जमानत मिल चुकी है। अब जेल से निकलने के लिए सिर्फ दुष्कर्म मामले में जमानत की जरूरत है। हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब दोनों पक्षों को कोर्ट के फैसले का इंतजार है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.