Move to Jagran APP

चक्रवात 'हिका' का असर धनबाद में, तेज गर्जन के साथ हो रही बारिश Dhanbad News

मंगलवार दोपहर के बाद धनबाद में भारी हुई। हिका चक्रवात के कारण सुबह से ही पूरे प्रदेश में बादल छाए रहे। मौसम जानकारों का कहना है कि बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है।

By SunilEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 05:10 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 05:10 PM (IST)
चक्रवात 'हिका' का असर धनबाद में, तेज गर्जन के साथ हो रही बारिश Dhanbad News
चक्रवात 'हिका' का असर धनबाद में, तेज गर्जन के साथ हो रही बारिश Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। मंगलवार को सुबह से धूप छांव के बीच एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। धनबाद समेत झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। बुधवार तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

loksabha election banner

इस बारे में मौसम जानकार एसपी यादव ने कहा कि चक्रवात हिका के कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छोटे-छोटे बादल के टुकड़े बने हैं। जो स्थानीय कारणों से मजबूत होकर बारिश करा रहे हैं। चक्रवात के बादल मानसून से ठीक विपरीत दिशा से चल रहे हैं। ऐसे में इसका प्रभाव खत्म होने के बाद ही एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है। चक्रवात का असर गुजरात और महाराष्ट्र में ज्यादा दिखेगा। उसके बाद चक्रवाक ओमान का रुख करेगा। अरब सागर में आये चक्रवात हिका का नामकरण मालदीव ने किया है।

दुर्गा पूजा के दौरान बारिश की संभावना : चक्रवात का प्रभाव खत्म होने के दो दिनों के बाद 28 सितंबर की सुबह से हथिया नक्षत्र प्रवेश करने वाला है। इस नक्षत्र के प्रवेश करने से बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस नक्षत्र का प्रभाव 14 दिनों तक बना रहेगा। इस वजह से दुर्गा पूजा के दौरान बारिश की संभावना बनी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.