यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dhanbad Weather Forecast: होली से पहले ही गर्मी के माैसम का बना मिजाज, अगले चार दिन में तीन डिग्री तक चढ़ेगा पारा
Dhanbad Weather News आम ताैर पर धनबाद में होली के बाद ही गर्मी का असर देखने को मिलता था। इस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। मार्च जैसे जैसे अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है , गर्मी ने भी अपनी रफ्तार बढ़ाने लगी है। होली से पहले मौसम में गर्मी का रंग चढ़ने लगा है। 15 मार्च को धनबाद का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा। जमकर होली खेलने की तैयारी कर रहे लोगों को मौसम का साथ मिलेगा।मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में गर्मी का असर पूरा रहेगा। 15 मार्च तक तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। इससे गर्मी और तेज लगेगी। शनिवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। दिनभर तेज गर्म हवाओं ने गर्मी के आने का संकेत दिया। जैसे-जैसे मार्च बीतेगा, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर
मौसम में इसे बदलाव से मौसमी बीमारियों प्रकोप का हो गया है। खासकर नवजात बच्चे सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जा रहे हैं। दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री से अधिक का अंतर हो रहा है। इससे दिन में गर्मी लग रही है, वहीं रात में सर्दी का एहसास हो रहा है। आने वाले चार-पांच दिनों में यह अंतर और बढ़ने की संभावना है।