हर्ष के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में हुई सुनवाई, फेसबुक पर संजीव सिंह के बारे में की थी आपत्तिजनक टिप्पणी Dhanbad News
हर्ष सिंह के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में सुनवाई हुई। उनपर आरोप है कि 25 अगस्त 2019 को झरिया के तत्कालिक विधायक संजीव सिंह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
धनबाद, जेएनएन : हर्ष सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे की सुनवाई गुरूवार को हुई।प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खुशबू त्यागी की अदालत में संज्ञान के बिंदू पर अधिवक्ता मो. जावेद ने बहस की। अदालत ने आदेश के लिए अगली तारीख निर्धारित कर दी है। तीन सितंबर को जनता मजदूर संघ एरिया छह कुसुंडा के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने अदालत में मुकदमा दायर कर आरोप लगाया था कि 25 अगस्त 2019 को आरोपित हर्ष सिंह के फेसबुक अकाउंट पर झरिया के तत्कालिक विधायक एवं जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष संजीव सिंह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
शूटर शिबू को यूपी भेजने की मांगी अनुमति
इधर, नीरज हत्याकांड में बीते डेढ़ वषों से धनबाद जेल में बंद सागर सिंह उर्फ शिबू को सुल्तानपुर यूपी भेजने की अनुमति गुरुवार को जेल प्रशासन ने अदालत से मांगी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने जेल अधीक्षक के आवेदन पर सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित की है। शिबू को सुल्तानपुर न्यायालय में 6 जनवरी को पेश करना है। इस बाबत सुल्तानपुर की अदालत ने पेश करने का आदेश दिया है।