Move to Jagran APP

Ranjit murder case में प्रिंस के मुंशी शकील को हाई कोर्ट से जमानत Dhanbad News

झारखंड विकास मोर्चा की युवा इकाई के धनबाद जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह की 21 अगस्त 2018 को गोली मार हत्या कर दी गई थी।

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 12:42 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2019 12:42 PM (IST)
Ranjit murder case में प्रिंस के मुंशी शकील को हाई कोर्ट से जमानत Dhanbad News
Ranjit murder case में प्रिंस के मुंशी शकील को हाई कोर्ट से जमानत Dhanbad News
धनबाद, जेएनएन। बहुचर्चित रंजीत सिंह हत्याकांड के अभियुक्त शकील को हाई कोर्ट रांची ने जमानत दे दी है। हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया।

झारखंड विकास मोर्चा की युवा इकाई के धनबाद जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह की 21 अगस्त 2018 को गोली मार हत्या कर दी गई थी। झाविमो नेता बीकेबी आउटसोर्सिंग कंपनी के साइट इंचार्ज रंजीत की हत्या का आरोप जेल में बंद गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रिंस खान पर लगा था। प्रिंस ने धनबाद जेल के अंदर से ही हत्या की योजना बनाई थी। उसने अपने मुंशी शकील को जेल गेट पर बुलाकर शमशाद को देने के लिए 40 हजार रुपये दिए थे। यह चालीस हजार रुपये शूटरों को एडवांस में दिए गए। पूछताछ में प्रिंस ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। शकील के नाम लिए थे। इसके बाद पुलिस ने शकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.