Move to Jagran APP

पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

संस, निरसा: निरसा थाना क्षेत्र के शासनबेड़िया मोड़ के समीप लखीमाता कोलियरी की बंद बीपी खदान

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:10 PM (IST)
पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

संस, निरसा: निरसा थाना क्षेत्र के शासनबेड़िया मोड़ के समीप लखीमाता कोलियरी की बंद बीपी खदान के जंगल में शुक्रवार को संदेहास्पद स्थिति में 60 वर्षीय अशोक गोस्वामी का शव पेड़ से लटका पाया गया।

loksabha election banner

शौच के लिए गए स्थानीय लोगों ने शव को पेड़ से लटकता देखकर इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना निरसा पुलिस को दी। निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। प्रथमदृष्टया पुलिस भी इसे हत्या कर शव को लटका देने की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

जानकारी हो कि अशोक गोस्वामी मूलरूप से चिरकुंडा गोसाईपाड़ा का रहने वाला था। वह लगभग 30-35 वर्ष पूर्व शासनबेड़िया मोड़ के समीप सरकारी जमीन पर टाली का घर बना कर रह रहा था। वह आसपास के बच्चों को ट्यूशन पढ़ा अपना गुजर-बसर करता था। लगभग छह माह पूर्व तक वह बेलचढ़ी स्थित शिशु विद्या मंदिर में अध्यापन का कार्य भी करता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह काफी शांत स्वभाव का व्यक्ति था। ज्यादा किसी से संबंध भी नहीं रखता था। वह अपने आप में ही सीमित रहता था। अशोक गोस्वामी की मौत की सूचना पर चिरकुंडा निवासी उनके भाई किशोर गोस्वामी पहुंचे तथा शव का पोस्टमार्टम कराने धनबाद ले गए।

मृतक का दाह संस्कार उसके पैतृक गांव चिरकुंडा गोस्वामीपाड़ा में किया जाएगा। मृतक के भाई किशोर गोस्वामी का कहना है कि लगभग 35 वर्ष पूर्व उन्होंने घर से नाता तोड़ लिया था। घर के सदस्यों से किसी प्रकार का संबंध नहीं रखते थे। लगभग 10 वर्ष पूर्व मां की मौत पर वह आए थे तथा कुछ दिन बाद ही चले गए। उन्होंने शादी नहीं की थी तथा अकेले ही शासनबेड़िया में रहते थे। कई ¨बदुओं पर जांच कर रही पुलिस

अशोक का शव जिस पेड़ की डाली से लटका हुआ मिला, उस डाली की ऊंचाई काफी कम है। मृतक का पैर जमीन से सटा हुआ था। मृतक के सिर, पैर व जांघ के पास से खून का रिसाव हो रहा था। मृतक के शव के समीप एक सफेद रंग का थैला व कार्टन के कुछ टुकड़े मिले हैं। हालांकि मृतक के गले पर रस्सी का गहरा निशान मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा के मृतक की मौत कैसे हुई। पुलिस सभी ¨बदुओं पर अनुसंधान कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.