Move to Jagran APP

Dhanbad Municipal Corporation की गजब कहानी; जिनकी नियुक्तियों की हो रही जांच, उन्हीं को बना दिया था कार्यपालक पदाधिकारी

Dhanbad Municipal Corporation हमेशा विवादों में रहे झरिया अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को भी वहां से हटा दिया गया है। रवि कुमार रितेश कुमार और पप्पू कुमार मुख्यालय से अटैच किया है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 09:17 AM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 09:17 AM (IST)
Dhanbad Municipal Corporation की गजब कहानी; जिनकी नियुक्तियों की हो रही जांच, उन्हीं को बना दिया था कार्यपालक पदाधिकारी
Dhanbad Municipal Corporation की गजब कहानी; जिनकी नियुक्तियों की हो रही जांच, उन्हीं को बना दिया था कार्यपालक पदाधिकारी

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Municipal Corporation आखिरकार कई महीनों के लंबे इंतजार के बाद नगर निगम के तीन सिटी मैनेजरों के बीच काम बांट दिया गया है। पुराने नगर आयुक्त के समय से ही सिटी मैनेजर फिलहाल बेरोजगार चल रहे थे। नए नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार के आने के बाद भी सभी नगर प्रबंधक लगभग एक माह से कार्य बंटवारे का इंतजार कर रहे थे। जबकि इनके कनीय सहयोगियों से काम लिया जा रहा था।

loksabha election banner

धनबाद नगर निगम के कुछ ऐसे कर्मी भी थे जिनकी नियुक्ति पर ही सवाल खड़ा है, फिर भी उन्हें कार्यपालक पदाधिकारी तक का दर्जा दे दिया गया था। इनमें से वो पीओ यानी कार्यक्रम पदाधिकारी भी शामिल हैं जिनकी नियुक्ति 2016 में स्थानीय स्तर पर की गई थी और इसकी बहाली की रिपोर्ट खुद नगर विकास विभाग ने तलब की है। फिलहाल ऐसे कर्मियों को हटाते हुए वहां नगर प्रबंधकों की तैनाती की गई है। हमेशा विवादों में रहे झरिया अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को भी वहां से हटा दिया गया है।

सिटी मैनेजर कुणाल कुमार सिंह को छाताटांड़ अंचल, प्रीतम सिंह को झरिया और मो.शब्बीर आलम को कतरास अंचल का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही तीन कार्यक्रम पदाधिकारियों रवि कुमार, रितेश कुमार और पप्पू कुमार को नगर निगम मुख्यालय से अटैच किया गया है। ये तीनों अभी तक कार्यपालक पदाधिकारी की भूमिका में थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.